एचपीवी टीकाकरण में उत्तर प्रदेश ने 86.3 प्रतिशत लक्ष्य किया पूरा

लखनऊ, 11 सितंबर। प्रदेश में 14 वर्ष आयु वर्ग की किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए चलाए जा रहे एचपीवी टीकाकरण अभियान में 10 सितंबर तक 23 लाख 26 हजार 580 किशोरियों का टीकाकरण किया जा चुका है। प्रदेश ने निर्धारित लक्ष्य का 86.3 प्रतिशत पूरा कर देश के 80 प्रतिशत लक्ष्य को […]

Continue Reading

472वें ऋषि वाङ्मय की स्थापना, विद्यार्थियों को मिला ज्ञान का उपहार

लखनऊ। गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के तहत बहराइच के डॉ. सर्वेश कुमार शुक्ला इंस्टीच्यूट ऑफ नर्सिंग एण्ड पैरामेडिकल साइंस के केंद्रीय पुस्तकालय में ऋषि वाङ्मय स्थापना कार्यक्रम हुआ। युगऋषि पं. श्रीराम शर्मा आचार्य द्वारा रचित सम्पूर्ण 79 खंडों का 472वां ऋषि वाङ्मय पुस्तकालय में स्थापित किया गया। श्रीमती […]

Continue Reading

कलारीपट्टू प्रतियोगिता में काली चरण इंटर कॉलेज का दबदबा, सात स्वर्ण पदक जीते

लखनऊ। गोपीनाथ लक्ष्मण दास रस्तोगी इंटर कॉलेज, ऐशबाग में माध्यमिक विद्यालयीय जनपदीय कलारीपट्टू प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन विद्यालय के प्रधानाचार्य आलोक कुमार मिश्रा ने किया। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में लाठी फाइट, मेंपट्टू और चुवाड़कल सहित तीन स्पर्धाएं आयोजित हुईं। प्रदेश महासचिव […]

Continue Reading

सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रदेशभर में लगेंगे स्वास्थ्य शिविरः ब्रजेश पाठक

17 सितंबर को रक्तदान और ‘आशीर्वाद का दीपक’ कार्यक्रम, 25 सितंबर से 2 अक्टूबर तक लगेंगे शिविर स्वास्थ्य विभाग की ऑनलाइन बैठक में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने चिकित्साधिकारियों को दिए निर्देश कहा- सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वाले चिकित्सा अधिकारी एवं कर्मचारियों को किया जाएगा पुरस्कृत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर 17 सितंबर […]

Continue Reading

गणपति बप्पा के स्वागत को तैयार लखनऊ, कहीं स्वर्ण कलश तो कहीं न्यू जर्सी के मंदिर जैसा पंडाल

लखनऊ। राजधानी में गणेश उत्सव को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। झूलेलाल घाट पर इस बार भक्तों को न्यू जर्सी, अमेरिका के स्वामीनारायण मंदिर की थीम पर तैयार हो रहे पंडाल में मनौतियों के राजा गजानन के दर्शन होंगे। 14 से 25 सितंबर तक चलने वाले इस उत्सव में पूजा-अर्चना के साथ भजन […]

Continue Reading

स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में लखनऊ अव्वल, मुख्यमंत्री से मिलीं महापौर

स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में लखनऊ अव्वल, मुख्यमंत्री से मिलीं महापौर लखनऊ। स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में राष्ट्रीय स्तर पर लखनऊ के बेस्ट परफॉर्मिंग सिटी में प्रथम स्थान प्राप्त करने और वार्ड संख्या-70 को बेस्ट परफॉर्मिंग वार्ड में देश में पहला स्थान मिलने पर महापौर सुषमा खर्कवाल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री आवास […]

Continue Reading

जोन-8 में कर वसूली, सफाई और जलभराव को लेकर जोनल अधिकारी ने की समीक्षा बैठक

जोन 8 में कर वसूली बढ़ाने, सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने और जलभराव पर कड़ी निगरानी के निर्देश लखनऊ। सहायक नगर आयुक्त डॉ. आशीष सिंह ने कर वसूली, सफाई व्यवस्था एवं जलभराव की समस्या को लेकर महत्वपूर्ण बैठक कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि नगर आयुक्त के निर्देशानुसार कर वसूली में तेजी […]

Continue Reading

KGMU में ब्लड कैंसर मरीज को नहीं मिला वेंटिलेटर, मौत के बाद क्रिटिकल केयर व्यवस्था पर सवाल

परिजनों का आरोप—हेमेटोलॉजी में नहीं मिल सका वेंटिलेटर सपोर्ट, पल्मोनरी क्रिटिकल केयर में भी नहीं मिली जगह; बोले- पहुंच होती तो शायद बच जाती जान लखनऊ।किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) में ब्लड कैंसर से पीड़ित शैलेश दुबे की मौत के बाद क्रिटिकल केयर व्यवस्था पर सवाल खड़े हुए हैं। परिजनों का आरोप है कि हालत […]

Continue Reading

बसपा में फिर तेज हुआ सियासी संग्राम : आकाश आनंद आउट, अशोक सिद्धार्थ पर मायावती का बयान

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने गुरुवार को अपने भतीजे और पूर्व राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद को पार्टी से पूरी तरह से मुक्त करने की घोषणा की है। साथ ही उन्होने अपने समधी अशोक सिद्धार्थ के राजनीति से संन्यास लेने के फैसले को ‘अति-देर से उठाया गया सही कदम’ बताया है। मायावती ने पोस्ट […]

Continue Reading

लखनऊ के गेस्ट हाउस में युवक-युवती ने दी जान, एक ही कमरे में मिले दोनों के शव; 18 दिन से रुके थे

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के चिनहट थाना क्षेत्र में एक गेस्ट हाउस के कमरे में युवक और युवती के फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है. दोनों के शव गेस्ट हाउस के कमरा नंबर 101 में फंदे से लटके मिले. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों […]

Continue Reading