- जोन 8 में कर वसूली बढ़ाने, सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने और जलभराव पर कड़ी निगरानी के निर्देश
लखनऊ। सहायक नगर आयुक्त डॉ. आशीष सिंह ने कर वसूली, सफाई व्यवस्था एवं जलभराव की समस्या को लेकर महत्वपूर्ण बैठक कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि नगर आयुक्त के निर्देशानुसार कर वसूली में तेजी लाते हुए निर्धारित लक्ष्य को पूरा करने के लिए प्रभावी कार्रवाई की जाए। साथ ही सभी वार्डों में सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने, नियमित निरीक्षण करने तथा जलभराव वाले क्षेत्रों को चिन्हित कर वहां विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए।
डॉ. आशीष सिंह ने कहा कि बारिश के दौरान जलभराव की समस्या वाले क्षेत्रों में अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करते हुए तत्काल आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं, ताकि नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। बैठक में कर वसूली और सफाई व्यवस्था की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को लापरवाही न बरतने तथा समस्याओं के त्वरित निस्तारण पर विशेष जोर दिया गया। बैठक में कर अधीक्षक कुलदीप अवस्थी और सुरेन्द्र कुमार सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
