बरेली में 8वीं तक के स्कूलों का समय बदला:DM के आदेश पर BSA ने किया बदलाव

# ## Bareilly Zone

(www.arya-tv.com) शीतलहर शुरू होने के चार दिन बाद आखिर बरेली प्रशासन और शिक्षा विभाग जाग ही गया। अभी तक कक्षा एक से 8वीं तक के स्कूलों का समय सुबह 9 बजे से तीन बजे तक का था। लेकिन 22 दिसंबर से डीएम शिवाकांत द्विवेदी के आदेश पर BSA ने स्कूलों का समय बदल दिया है।

बीएसए विनय कुमार ने आदेश जारी करते हुए कहा कि 22 दिसंबर से कक्षा एक से 8वीं तक के स्कूलों का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक किया गया है। इनमें सभी सरकारी विद्यालय, परिषदीय विद्यालय, सहायता प्राप्त स्कूल, अंग्रेजी मीडियम और सीबीएसई बोर्ड के स्कूलों पर यह आदेश लागू रहेगा।

इनमें कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय भी हैं। यह आदेश सख्ती से लागू कराया जाएगा। यदि शहर या देहात क्षेत्र में कक्षा आठवीं तक का कोई भी स्कूल सुबह दस बजे से पहले खोला गया तो ऐसे विद्यालयों पर कडी कार्रवाई की जायेगी।