भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने विपक्ष पर बोला हमला, कहा अखिलेश यादव चुनाव के समय जिन्ना को ले आते हैं और राहुल गांधी वैक्सीन को भाजपा की बताते

Meerut Zone

(www.arya-tv.com) मेरठ में आज भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा सुभारती विवि के ऑडीटोरियम में प्रोफेशनल युवाओं के सम्मेलन में शामिल होने पहुंचे। पश्चिम क्षेत्र के मीडिया प्रभारी निशांक गर्ग ने बताया कि पश्चिम के चार महानगरों में मेरठ महानगर में संबित पात्रा, मुरादाबाद में गौतम गंभीर, नोएडा में अनुराग ठाकुर एवं सहारनपुर में हंस राज हंस युवाओं से संवाद करेंगे। युवा उत्थान कार्यक्रम में युवा डॉक्टर, सीए, इंजीनियर, युवा एंटरप्रेन्योर, व्यापारी, युवा प्रतिभागिता कर रहे हैं।  

हिंदुस्तान विवेकानंद के साथ आगे बढ़ेगा या जिन्ना के साथ – संबित पात्रा
संबित पात्रा ने कहा, अखिलेश यादव चुनाव के समय जिन्ना को प्रदेश में ले आते हैं। अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी जेएनयू और समाजवादी पार्टी जिन्ना के जिन्न को ले आती है। जिन्ना यहां का था क्या? अखिलेश यादव और राहुल गांधी वैक्सीन को भाजपा की बताते हैं। यह वैक्सीन पर भी राजनीति करते हैं। राहुल वैक्सीन में बछड़ों का मांस बताते हैं।

राहुल गांधी चार दिन से हिन्दुत्व पर हमला कर रहे हैं। चोरी-चोरी एक वीडियो राहुल गांधी ने जारी किया है। सलमान खुर्शीद ने अपनी किताब में हिंदुओं को आतंकवादी बताया। क्या ये हो सकता है।

 इस देश मे परिवारवाद की राजनीति हुई
 जवाहरलाल नेहरू,  इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, सोनिया गांधी, राहुल गांधी और अब प्रियंका वाड्रा, इन्हीं पर देश की जिम्मेदारी है क्या।

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कांग्रेस और सपा पर हमला बोलते हुए कहा कि राहुल जी, प्रियंका जी, सोनिया जी, रॉबर्ट वाड्रा सभी जी का जंजाल हैं।