गहलोत सरकार 21 अप्रैल से दे रही है बड़ी छूट, किसानों को नहीं होगी कोई समस्या

# ## National

आर्य टीवी डेस्क। राजस्थान सरकार ने 21 अप्रैल से प्रदेशवासियों को कई मामलों में छूट का ऐलान कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लॉकडाउन को 3 मई तक बढ़ा दिया है। हालांकि उन्होंने यहा भी कहा है कि यह मौसम कटाई का है। खेतों में किसानों की फसलें लगी हैं। इसलिए उन्होंने कई मामलों में छूट देने की बात कही थी। साथ ही उन्होंंने कहा है कि 20 अप्रैल तक लॉकडाउन और सख्त रहेगा। हालांकि इसके बाद स्थितियों के हिसाब से छूट दी जाएगी।

राजस्थान सरकार ने इसको लेकर ऐलान किया है कि 21 अप्रैल से ग्रुप सी, ग्रुप डी के कर्मचारी भी दफ्तर आएंगे। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि कृषि मंडी खुल गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में कामकाज की छूट मिलेगी। ग्रामीण इलाकों में निर्माण सिंचाई के काम शुरु होंगे।