केजरीवाल 3.0 की शुरुआत: पहली कैबिनेट आज,हो सकते हैं बड़े ऐलान

# ## National UP

नई दिल्ली। अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में लगातार दो बार बंपर जीत हासिल कर इतिहास रच दिया है। अन्ना आंदोलन से उपजी आम आदमी पार्टी ने जो उड़ान भरी वह अब भी जारी है। केजरीवाल लगातार तीसरी बार दिल्ली के मुख्यमंत्री बने। रविवार को उन्होंने शपथ ली। अब आज अरविंद केजरीवाल और उनकी टीम सरकार 3.0 का कामकाज संभाल रही है। सोमवार को उनकी पहली कैबिनेट बैठक होने जा रही है इस दौरान कई ऐलान किए जा सकते हैं। खास कर बिजली और पानी की फ्री व्यवस्था आगे जारी रहेगी इस पर कैबिनेट में फैसला लिया जा सकता है।

इन मंत्रियों ने संभाला कार्यभार
—अरविंद केजरीवाल सरकार में मंत्री सत्येंद्र जैन ने संभाला कार्यभार।
—अरविंद केजरीवाल सरकार में मंत्री इमरान हुसैन ने अपना कार्यभार संभाल लिया है
—मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने कार्यभार संभाल लिया है।
—इमरान हुसैन, 9.30 AM.
—मनीष सिसोदिया, 10.30 AM.
—अरविंद केजरीवाल, 11 AM.
—गोपाल राय, 11.30 AM.
—कैलाश गहलोत, 12.30 PM.