इस कांग्रेसी ने की केजरीवाल के कामों की तारीफ,हो गई भिड़ंत

# ## National

दिल्ली। राजधानी दिल्ली में अरविंद केजरीवाल की जीत से कांग्रेस में हलचल मच गई है। केजरीवाल की जीत से दो कांग्रेसी नेता आपस में भिड़ गए हैं।

दरअसल दिल्ली में आप को प्रचंड बहुमत मिला है। 70 में से 62 सीटें केजरीवाल को, 8 सीटें बीजेपी जब​कि कांग्रेस का खाता तक नहीं खुल सका है। आम आदमी पार्टी की जीत की कई नेता तारीफें कर रहे हैं। मुंबई कांग्रेस के नेता मिलिंद देवड़ा ने ट्वीट के जरिए केजरीवाल सरकार की तारीफ की। यह बात कांग्रेस नेता अजय माकन को रास नहीं आई और जवाब में उन्होंने सीधे तौर पर कहा कि अगर आपको पार्टी छोड़नी है तो छोड़ दीजिए।

क्या है पूरा मामला
रविवार को कांग्रेस नेता मिलिंद देवड़ा ने ट्वीट कर राज्य सरकार द्वारा रेवेन्यू के मोर्चे पर काम की तारीफ की। उन्होंने ट्वीट में लिखा, ‘एक ऐसी जानकारी साझा कर रहा हूं जो कि कम लोग जानते हैं। अरविंद केजरीवाल सरकार ने पिछले पांच साल में रेवेन्यू को डबल कर दिया गया है और अब ये 60 हजार करोड़ तक पहुंच गई है। दिल्ली अब भारत का सबसे आर्थिक रूप से सक्षम राज्य बन रहा है।’
1997-98 (रेवेन्यू) 4073 करोड़

2013-14 (रेवेन्यू) 37459 करोड़

कांग्रेस सरकार के दौरान 14.87 फीसदी रेवेन्यू बढ़ा

2015-2016 (रेवेन्यू) 41129

2019-20 (रेवेन्यू) 60000

आप सरकार के दौरान 9.90 फीसदी रेवेन्यू बढ़ा