- नगर निगम सदन की बैठक में विकास के मुद्दों पर मोहर : नगर आयुक्त
नगर निगम मुख्यालय स्थित त्रिलोकनाथ हाल के पुनरीक्षित बजट वर्ष 2023 पर विचार विमर्श हेतु सदन की विशेष बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में लगभग 92 पार्षद उपस्थित हुये। पुनरीक्षित बजट पर सभी पार्षदों ने बिन्दुवार चर्चा की नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह द्वारा दिये गये आश्वासन एवं विभागों को दिये गये निर्देशों की सभी पार्षदो ने प्रसंशा की एवं नगर आयुक्त की कार्य-प्रणाली की सराहना की। कैफी आजमी आडिटोरियम को नगर निगम को अनुरक्षण एवं रख रखाव के लिये सम्बन्धित समिति द्वारा नगर निगम को हैण्डोवर किये जाने का सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया तथा मुख्य अभियन्ता सिविल को आडिटोरियम के सुधार हेतु निर्देशित किया गया।
बैठक में बहुमत से निम्न निर्णय लिये गये
- प्रत्येक वार्ड को 25-25 लाईटे फिटिंग सहित उपलब्ध कराये जाने का निर्णय लिया गया।
- व्यय पक्ष के मद संख्या 4-2-11 मरम्मत/शमशान घाट/कबरिस्तान के लिये व्यय हेतु 10 लाख से बढाकर 1 करोड का प्राविधान किये जाने का निर्णय लिया गया।
- सम्पत्ति विभाग के कार्यो को सुचारू रूप से सम्पादित किये जाने हेतु महापौर/नगर आयुक्त की माॅग के अनुसार शासन द्वारा तैनात नायाब तहसीलदार एवं लेखपाल आदि को तत्काल नगर निगम में नियुक्त किये जाने का निर्णय लिया गया।
- नगर निगम सीमा में स्थापित अवैध होल्डिंगो को तत्काल 15 दिवस के अन्दर हटाये जाने का निर्णय लिया गया।
- मोहन मार्केट की बिल्डिंग का स्वरूप बदलने वाले दुकानदारों पर कार्यवाही होगी।
- लखनऊ नगर निगम में माडल आफिस का निर्माण किये जाने का निर्णय लिया गया।
- कांजी हाउस में आयी गायों के लिये अच्छे खाने की व्यवस्था किये जाने का निर्णय लिया गया।
- नगर निगम द्वारा भूमि चिन्हित कर मिनी स्टेडियम एवं नगर निगम का माडल कार्यालय का निर्माण कराये जाने का निर्णय लिया गया।
- प्रत्येक दशा में नगर निगम की सभी लाईबिल्टियों को 31 मार्च तक समाप्त किये जाने का निर्णय लिया गया।
- पूर्व नगर विकास मंत्री एवं वर्तमान में निर्वाचित विधायक आशुतोष टण्डन ’गोपाल जी’ की मृत्यु पर नगर निगम सदन द्वारा शोक व्यक्त करते हुये उन्हे भावभीनी श्रद्धान्जली अर्पित की गई एवं उनके शोक संतृप्ति परिवार को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने हेतु ईश्वर से प्रार्थना की गई।