- विकास कार्यों से जनसरोकारों तक, सरोजनीनगर की पहचान को मिला पुस्तक का रूप
लखनऊ। सरोजनीनगर की विकास यात्रा, उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं को एक पुस्तक में संजोने की पहल की गई है। सरोजनीनगर के विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने अपने कार्यकाल में क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों और जनहित से जुड़ी पहलों को ‘मैं हूं सरोजनीनगर’ नामक पुस्तक के माध्यम से प्रस्तुत किया है। यह पुस्तक क्षेत्र के बदलते स्वरूप और विकास के विभिन्न आयामों को एक साथ समझने का अवसर देती है।
- शिक्षा, स्वास्थ्य और जनकल्याण की पहलों को मिली जगह
पुस्तक में सरोजनीनगर में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार, शिक्षा, स्वास्थ्य, युवाओं के सशक्तीकरण, सामाजिक सरोकारों और जनकल्याण से जुड़े कार्यों को शामिल किया गया है। इसमें उन प्रयासों का भी उल्लेख है, जिनके माध्यम से क्षेत्र के नागरिकों तक विकास योजनाओं और सुविधाओं का लाभ पहुंचाने की दिशा में काम किया गया। पुस्तक में विकास कार्यों के साथ उनकी पृष्ठभूमि और उनसे जुड़ी जनआकांक्षाओं को भी स्थान दिया गया है।
- वर्तमान की उपलब्धियां और भविष्य के संकल्प
‘मैं हूं सरोजनीनगर’ केवल बीते कार्यकाल का विवरण नहीं, बल्कि क्षेत्र के भविष्य की योजनाओं और विकास संबंधी संकल्पों को भी सामने रखती है। इसमें सरोजनीनगर की पहचान, उपलब्धियों और आगे बढ़ने की आकांक्षाओं को शब्दों में सहेजने का प्रयास किया गया है। डॉ. राजेश्वर सिंह की इस पहल के जरिए क्षेत्र की विकास यात्रा को एक दस्तावेजी स्वरूप मिला है, जो आने वाले समय में सरोजनीनगर के सफर और उसकी विकास संबंधी प्राथमिकताओं को समझने का माध्यम बन सकता है।
