- लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अनुज सिंह को नई जिम्मेदारी, प्रथमेश कुमार बने सीतापुर के डीएम; गाजियाबाद, वाराणसी, गोरखपुर और अयोध्या में भी बदले अधिकारी
लखनऊ। उत्तर प्रदेश शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था में फेरबदल करते हुए 38 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। जारी स्थानांतरण सूची में जिलाधिकारियों, नगर आयुक्तों, मुख्य विकास अधिकारियों, विकास प्राधिकरणों और विभिन्न विभागों में तैनात अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है। इस फेरबदल में लखनऊ, गाजियाबाद, वाराणसी, गोरखपुर, अयोध्या, मेरठ, नोएडा समेत कई जिलों और महत्वपूर्ण संस्थानों में नई तैनाती की गई है।
- लखनऊ विकास प्राधिकरण से लेकर नगर निगमों तक बदलाव
अनुज सिंह को लखनऊ विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष बनाया गया है। प्रथमेश कुमार को सीतापुर का जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है, जबकि सीतापुर के जिलाधिकारी राजागणपति आर को सूडा का निदेशक बनाया गया है। विक्रमादित्य सिंह मलिक को मेरठ विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष बनाया गया है। हिमांशु नागपाल को गाजियाबाद का नगर आयुक्त और शाश्वत त्रिपुरारी को वाराणसी का नगर आयुक्त बनाया गया है। अभिषेक कुमार को गोरखपुर का मुख्य विकास अधिकारी नियुक्त किया गया है।
- कई जिलों के डीएम भी बदले
गोरखपुर, अयोध्या, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बिजनौर और श्रावस्ती समेत कई जिलों में अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं। गौरव सिंह सोगरवाल को सिद्धार्थनगर, शिवशरणप्पा जीएन को महाराजगंज और सुनील कुमार सिंह को मुजफ्फरनगर का जिलाधिकारी बनाया गया है। वहीं, नूपुर गोयल को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है।
- सभी 38 अधिकारियों की नई तैनाती
- अनुज सिंह – लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष।
- प्रथमेश कुमार – जिलाधिकारी, सीतापुर।
- राजागणपति आर. – निदेशक, सूडा।
- विक्रमादित्य सिंह मलिक – उपाध्यक्ष, मेरठ विकास प्राधिकरण तथा संभागीय खाद्य नियंत्रक, मेरठ।
- हिमांशु नागपाल – नगर आयुक्त, गाजियाबाद।
- शाश्वत त्रिपुरारी – नगर आयुक्त, वाराणसी।
- अभिषेक कुमार – मुख्य विकास अधिकारी, गोरखपुर।
- संजय कुमार मीणा – अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण।
- राजेश कुमार – मुख्य विकास अधिकारी, अयोध्या।
- कृष्ण कुमार सिंह – अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण।
- डॉ. नितिन मदान – संयुक्त प्रबंध निदेशक, उत्तर प्रदेश जल निगम (नगरीय)।
- महेंद्र बहादुर सिंह – निदेशक, सूडा एवं उत्तर प्रदेश जल निगम (नगरीय) के संयुक्त प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार हटाया गया।
- वंदना त्रिपाठी – अपर आयुक्त, सहारनपुर मंडल।
- प्रीति जायसवाल – अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, नोएडा।
- गौरव सिंह सोगरवाल – जिलाधिकारी, सिद्धार्थनगर।
- शिवशरणप्पा जीएन – जिलाधिकारी, महाराजगंज।
- प्रत्युष पाण्डेय – अपर निदेशक, उत्तर प्रदेश राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद।
- उमेश मिश्रा – विशेष सचिव, नगर विकास।
- सुनील कुमार सिंह – जिलाधिकारी, मुजफ्फरनगर।
- नूपुर गोयल – अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, ग्रेटर नोएडा।
- संदीप कुमार – मुख्य विकास अधिकारी, मेरठ।
- पवन कुमार मीना – विशेष सचिव, नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति।
- जोगेंद्र सिंह – जिलाधिकारी, बिजनौर।
- उमेश प्रताप सिंह – विशेष सचिव, लोक निर्माण।
- पूनम निगम – मुख्य विकास अधिकारी, फतेहपुर।
- प्रवीण वर्मा – अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, ग्रेटर नोएडा।
- श्रीलक्ष्मी वीएस – विशेष सचिव, महिला कल्याण।
- सुनील कुमार चौधरी – अपर भूमि व्यवस्था आयुक्त, राजस्व परिषद, लखनऊ।
- शाहिद अहमद – अपर निदेशक, डॉ. राम मनोहर लोहिया उत्तर प्रदेश प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी।
- शिशिर कुमार सिंह – मुख्य विकास अधिकारी, श्रावस्ती।
- शैलेन्द्र कुमार सिंह – मुख्य विकास अधिकारी, अलीगढ़ तथा संभागीय खाद्य नियंत्रक, अलीगढ़।
- योगेंद्र कुमार – मुख्य विकास अधिकारी, फिरोजाबाद।
- श्रोहन वैश्य – अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण।
- मनोज कुमार-1 – अपर आयुक्त, वाराणसी मंडल।
- अतुल कुमार – अपर आयुक्त, बरेली मंडल।
- मंजूलता – अपर नगर आयुक्त, नगर निगम, मुरादाबाद।
- प्रतिभा सिंह – अपर आयुक्त, कानपुर मंडल।
-
सौम्य श्रीवास्तव – ग्रेटर नोएडा के विशेष कार्याधिकारी का प्रभार हटाया गया।
