पूर्व मंत्री राजा अरिदमन सिंह पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज:जमीनों के फर्जी बैनामे कराने का आरोप

# ## UP

(www.arya-tv.com) यूपी सरकार के पूर्व मंत्री और वर्तमान विधायक के पति राजा महेंद्र अरिदमन सिंह समेत 9 लोगों पर पिनाहट थाने में धोखाधड़ी समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। उन पर जमीनों का फर्जी बैनामा कर कब्जा करवाने का आरोप लगा है। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने कार्रवाई की है।

जानकारी के अनुसार पिनाहट क्षेत्र के रहने वाले धर्मवीर सिंह पुत्र प्रयाग सिंह ने आरोप लगाया है की उसकी और उसके पार्टनर रामनरेश वर्मा ने साल 2021 में तालेश्वर मंदिर चौराहे के पास जमीन खरीदी है। जमीन के असली वारिस से उन्होंने बैनामा करवाया है।

उनका आरोप है की अयूब खान, जीतू और मनोज सक्सेना उसकी जमीन पर जबरन नाप तोल किया करते हैं। राजा अरिदमन सिंह ने उनके जमीन के काफी हिस्सों के बैनामे कर दिए हैं। उनकी जमीन को फर्जी तरीके से शारदा देवी, प्रयागदत्त शर्मा, अनिल कुमार और राजेंद्र गुप्ता के नाम बैनामा किया गया है। राजा अरिदमन उस जमीन के मालिक नहीं हैं पर उनके द्वारा बैनामे किए जा रहे हैं।

पीड़ित का कहना है की राजनैतिक रसूख के चलते उसकी शिकायत थाना पुलिस नहीं सुन रही है। उसे लगातार विपक्षियों द्वारा धमकी दी जा रही है। इसके चलते उसे न्यायालय की शरण लेनी पड़ी है। न्यायालय द्वारा साक्ष्यों को देखने के बाद थाना पुलिस को मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए गए है

भदावर राजघराने के हैं अरिदमन सिंह

राजा अरिदमन सिंह भदावर राजघराने के हैं। इनकी पत्नी रानी पक्षालिका सिंह वर्तमान में बाह विधानसभा से विधायक हैं। राजा अरिदमन सिंह सपा सरकार में कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं। बाह क्षेत्र में राजा अरिदमन का वर्चस्व है।