अंदर से बेहद शानदार दिखती है आलिया भट्ट की वैनिटी वैन

Fashion/ Entertainment

(www.arya-tv.com) कहते हैं कि बॉलीवुड सेलेब्स के लिए उनकी वैनिटी वैन दूसरा घर होती हैं। शॉट्स के बीच में आराम करने के लिए वे इसी का इस्तेमाल करते हैं। शानदार घर की तरह, सेलेब्स की वैनिटी वैन भी बेहद खूबसूरत होती हैं। यह अपनी पसंद से इसे बनवाते हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर आलिया भट्ट के एक फैन पेज ने उनकी वैनिटी वैन की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिन्हें देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे। अंदर से आलिया भट्ट की वैनिटी वैन बेहद लैविश और शानदार हैं।

आलिया की वैनिटी वैन काफी कोजी है। रंगबिरंगे कुशन, साइड लैंप, टेबल और चेयर सभी चीजें काफी शानदार हैं। कुछ समय पहले ही आलिया भट्ट ने इनको रेनोवेट कराया था, वह भी अपनी पसंद से।

आपको बता दें कि आलिया भट्ट इस समय परिवार संग क्वॉलिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं। लॉकडाउन का पालन कर रही हैं। घर पर कैसे समय बिता रही हैं, इससे जुड़े कई फोटोज़ आलिया भट्ट सोशल मीडिया पर शेयर कर चुकी हैं। हाल ही में आलिया ने हैरी पॉटर की किताब पढ़ते हुए अपनी तस्वीर पोस्ट की थी। उन्होंने कैप्शन में लिखा, मैजिक हमारे आस-पास ही है। हमें उसे बस महसूस करना है या पढ़ना है। इसके अलावा आलिया ने अपना एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह नोवेल का चैप्टर आठ पढ़ती हुई नजर आ रही हैं। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, ”दो महीने पहले हैरी हॉग्वर्ट्स और जादुई दुनिया ने मेरी लाइफ में आए। और जल्द ही मेरे दिल में पहुंच गए।”