माधुरी पर फिदा थे रणबीर कपूर और ऋतिक रोशन, रणबीर कपूर ने बताया ये सच

Fashion/ Entertainment

(www.arya-tv.com) बॉलीवुड सितारों के गुड लुक्स और अभिनय की तो दुनिया दीवानी हैं। उनमें से कुछ सितारे ऐसे भी हैं जिनके पीछे लड़के लड़कियां जान छिड़कते हैं। हालांकि जैसे आम जनता इन हस्तियों को अपना क्रश मान लेती है वैसे ही खुद इन सितारों को भी किसी ना किसी पर क्रश जरूर होता है। तो चलिए आपको बताते हैं किन लोगों पर था आपके चहेते सितारों को क्रश।

बॉलीवुड की चुलबुली अभिनेत्री का क्रश सैफ अली खान पर रहा है। परी करीना कपूर खान के पति सैफ की दीवानी हैं। वो सैफ को बहुत ज्यादा पसंद करती हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि अगर उन्हें मौका मिला तो वो सैफ को किडनैप कर लेंगी।

बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन का क्रश रही हैं अपने जमाने की हॉट और ग्लैमरस अभिनेत्री जीनत अमान। अमिताभ बच्चन ने जीनत अमान के साथ कई फिल्मों में काम किया है और इन्हीं फिल्मों के सेट पर अभिषेक जीनत को देखते थे। एक इंटरव्यू में अभिषेक ने खुलासा किया था कि उन्हें जीनत अमान बहुत ज्यादा पसंद थीं और वो उन्हें देखकर बहुत खुश होते थे।