(www.arya-tv.com) तहसील इलाके के परियायें गांव निवासी युवक की पूना में आठवीं मंजिल पर काम करते समय नीचे गिर जाने से मौत हो गयी थी। आज सुबह जब मृतक का शव उसके पैतृक गांव लाया गया, तो कोहराम मच गया। गांव वालों की आंखों में भी आंसू आ गए।
भीटी तहसील इलाके के 25 वर्षीय संतोष कुमार निषाद महाराष्ट्र के पूना में लेबर का काम करता था। शुक्रवार वह पूना के मौसी गांव सेंट्रल लाइन में आठवीं मंजिल पर काम कर रहा था। तभी वह अचानक नीचे गिर गया, जिससे गम्भीर रुप से घायल हो गया। जिसकी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी। मौत की खवर लगते ही परिवार में कोहराम मच गया। सुबह जब उनका शव उनके पैतृक आवास परियायें पहुंचा तो परिजनों के साथ सभी लोग शोकाकुल हो गए। संतोष कुमार निषाद अपने पीछे पत्नी नीता और दो पुत्री 6 वर्ष और 3 वर्ष को छोड़ गए हैं। इस घटना से पूरा क्षेत्र दुखी है।