नगर निगम में एंट्री पर रोक;अधिकारी और कर्मचारी मास्क नहीं लगाए तो होगी कार्रवाई

# ## Lucknow

(www.arya-tv.com) नगर निगम प्रशासन मास्क को लेकर सर्तक हुआ है। मेयर संयुक्ता भाटिया ने निर्देश जारी किया है कि नगर निगम लखनऊ के कार्यालय में मास्क के बिना किसी भी व्यक्ति की एंट्री नहीं होगी। कार्यालय के अंदर अगर कोई बिना मास्क के आता है तो उसको वहीं पर रोक दिया जाएगा। मास्क के साथ ही हाथ को भी सैनिटाइज कराने का निर्देश दिया जाएगा। मेयर ने नगर निगम के सभी अधिकारी और कर्मचारियों को अपने यहां सैनिटाइजर की बोतल रखना अनिवार्य कर दिया ।

ब्रजेश पाठक भी कार्यक्रम में थे

लालबाग स्थिति नगर निगम मुख्यालय में कार्यक्रम के दौरानसोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी नहीं किया गया था। इस दौरान कैबिनेट मंत्री ब्रजेश पाठक भी कार्यक्रम में थे। उनके साथ नगर निगम के तमाम अधिकारी और करीब 20 से ज्यादा पार्षद मौजूद थें। इसमें नगर आयुक्त अजय कुमार द्विवेदी को छोड़ किसी ने भी मास्क नहीं पहना था। मेयर ने कहा कि इस निर्देश का पालन न करने वाले व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। नगर निगम में मुख्यालय के अलावा आठ जोन, एक आरआर विभाग का कार्यालय है।

 कोई सख्ती नहीं है  लागू 

नगर निगम में 30 हजार लोगों को प्रतिदिन आना – जाना रहता है। इसमें 12 हजार से ज्यादा नगर निगम के कर्मचारी और अधिकारी शामिल है। अभी तक नगर निगम में ऐसी कोई सख्ती नहीं लागू है। पिछली बार कोविड के दौरान नगर निगम के 30 से ज्यादा कर्मचारियों की मौत हुई थी। उसमें से अभी ज्यादातर को मुआवजा तक नहीं मिल पाया है। ऐसे में बिना और सैनिटाइजेशन के रहना भारी पड़ सकता है।