67 साल की उम्र में कोविड पॉजिटिव हुए कमल हासन

# ## Fashion/ Entertainment

(www.arya-tv.com)सेलेब्स में कोरोनाफिल्म स्टार कमल हासन हाल ही में एक क्लोदिंग ब्रांड लॉन्च करने के बाद विदेश से भारत लौटे थे। यहां आकर उन्हें हल्की खांसी हुई थी, लेकिन जब उन्होंने टेस्ट करवाया तो उनकी कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। रिपोर्ट आने के बाद एक्टर को चेन्नई के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है। एक्टर ने संक्रमित होने की जानकारी देते हुए फैंस से सावधानी बरतने की अपील की है। 67 साल के कमल हासन से पहले भी बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई सीनियर सेलेब्स भी कोविड की चपेट में आकर कोरोना को मात दे चुके हैं। आइए जानते हैं वो सेलेब्स कौन से हैं-

अमिताभ बच्चन

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन जुलाई 2020 में कोरोना संक्रमित हो गए थे। बिग बी के साथ जूनियर बच्चन यानि अभिषेक भी पॉजिटिव होने के बाद अस्पताल में भर्ती रहे थे। करीब 22 दिनों तक अस्पताल में भर्ती रहने के बाद बिग बी को रिपोर्ट नेगेटिव आने पर डिस्चार्ज किया गया था।

नीतू कपूर

चंडीगढ़ में जुग-जुग जियो फिल्म की शूटिंग करते हुए एक्ट्रेस नीतू कपूर कोरोना संक्रमित हो गई थीं। टेस्ट रिपोर्ट सामने आने के बाद एक्ट्रेस को एयर एंबुलेंस से मुंबई लाया गया था। मुंबई में महज एक हफ्ते बाद ही एक्ट्रेस ने कोविड से जंग जीत ली थी।

सतीश कौशिक

मार्च 2021 में बॉलीवुड के सीनियर एक्टर, डायरेक्टर और फिल्ममेकर सतीश कौशिक कोविड पॉजिटिव हो गए थे। एक्टर ने लगातार कमजोरी महसूस होने के बाद टेस्ट करवाया था, जहां वो पॉजिटिव मिले थे। चार दिनों तक होम क्वारैंटाइन होने के बाद जब एक्टर की हालत में सुधार नहीं हुआ तो उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

हिमानी शिवपुरी

बॉलीवुड की सीनियर एक्ट्रेस हिमानी शिवपुरी बीते साल सितम्बर में कोविड पॉजिटिव हो गई थीं। जब एक्ट्रेस की संक्रमित हुईं तब वो हप्पू की उलटन पलटन शो का हिस्सा थीं। रिपोर्ट्स आने के बाद एक्ट्रेस एक हफ्ते तक अस्तपाल में भर्ती रही थीं।