मौलवी ने महिला के साथ किया छेड़छाड़, मौके पर पहुंचकर हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने जमकर किया हंगामा

Meerut Zone UP

मेरठ(www.arya-tv.com) उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में दुष्कर्म की घटनाएं बंद नहीं हो रही है। पुलिस के लाख दावों के बावजूद भी शहर में लगातार वारदात हो रही है। शनिवार को देहली गेट थाना क्षेत्र में एक मौलवी ने महिला के साथ छेड़छाड़ कर दी।

उधर, मामले की जानकारी लगने पर हिन्दू संगठन के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए और उन्होंने हंगामा कर दिया। वहीं घटना की जानकारी लगने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। पुलिस अभी जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही पूरा मामला खुलकर सामने आएगा।

महिला से चलती कार में किया था सामूहिक दुष्कर्म

मेरठ की 22 वर्षीय तलाकशुदा महिला से चलती कार में तीन लोगों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया था। महिला के मुताबिक, गुरुवार सुबह 10 बजे लड़का दिखाने के बहाने मेरठ से स्कॉर्पियो कार में बैठाने के बाद आरोपी 13 घंटे तक उसे सड़कों पर घुमाते रहे। इस दौरान उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। गुरुवार रात 11 बजे आरोपी उसे मसूरी गंगनहर किनारे फेंककर फरार हो गए। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तीनों आरोपी पीड़िता के जानकार हैं।

मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला का कहना है कि उसकी शादी एक साल पहले हुई थी। कुछ दिन बाद पति से तलाक हो गया। महिला का कहना है कि फिरोज नाम का व्यक्ति उसकी मां का जानकार है।

करीब 15 दिन पहले फिरोज ने मेरठ के लोहिया नगर निवासी काले, पीके और वाबिद से पहचान कराई थी। एक सहेली की शादी में भी उक्त तीनों लोग उसे मिले थे। तीनों ने उसकी मां से उसकी दूसरी शादी कराने की बात कही। युवती का कहना है कि गुरुवार को तीनों उसके घर आए और लड़का देखने चलने की बात कही। महिला का कहना है कि आरोपियों ने उसे स्कॉर्पियो कार में बैठाया और दुष्कर्म किया।