मेरठ (www.arya-tv.com) त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारी हर स्तर पर शुरू हो चुकी है। शुक्रवार को शासन ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद के आरक्षण को लेकर भी स्थिति स्पष्ट कर दी। उधर, जिला स्तर पर ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत के पदों पर आरक्षण को लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है। जनपद में ब्लाकवार आरक्षण का चार्ट तैयार किया जाएगा। नई व्यवस्था लागू होने के कारण इस बार ग्राम पंचायतों की तस्वीर पूरी तरह से बदल जाएगी।
जनपद की 479 ग्राम पंचायतों में प्रधान पद के लिए जोड़-तोड़ कई दिनों से जारी थी। तमाम संभावित प्रत्याशी गांव के मतदाताओं को लुभाने में जुटे हुए थे। इस बीच शासन द्वारा लागू की गई नई व्यवस्था ने कई के अरमानों पर पानी फेरने का काम किया है। इस बार नई व्यवस्था से जनपद में जहां आरक्षित पदों की संख्या अधिक होगी, वहीं अनारक्षित पदों की संख्या 171 पर सिमट रही है। 20 फरवरी से दो मार्च के बीच आरक्षण की प्रक्रिया को पूर्ण किया जाएगा और इसके बाद सूची जारी कर दी जाएगी और आपत्तियां आमंत्रित की जाएंगी। आपत्तियों के निस्तारण के बाद अंतिम सूची जारी कर चुनाव की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा। जिला प्रशासन ने इसके लिए अपनी तैयारी शुरू कर दी है।
प्रधान बनने का सपना देख रहे तमाम संभावित प्रत्याशी लंबे समय से तैयारियों में जुटे हुए थे। लेकिन आरक्षण की नई व्यवस्था ने खेल को बिगाड़ दिया है। शासन के निर्देश जारी होने के बाद कई लोग जिला पंचायती राज विभाग के कार्यालय भी पहुंचे और आरक्षण आदि के संबंध में जानकारी करते नजर आए। हालांकि आरक्षण की स्थिति अस्पष्ट होने के कारण लोग मायूस होकर लौट गए। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारी शासन द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार शुरू कर दी गई है। जनपद की ग्राम पंचायतों में आरक्षण की व्यवस्था ब्लाकवार होगी। दो मार्च तक आरक्षण की स्थिति को स्पष्ट कर दिया जाएगा।
आलोक सिन्हा, जिपं राज अधिकारी
ब्लाकवार इस तरह होगी आरक्षण की व्यवस्था
ब्लाक – ग्राम पंचायत – अनुसूचित – अनुसूचित जाति – अन्य पिछड़ा – पिछड़ा वर्ग – महिला अनारक्षित – जाति महिला वर्ग – महिला
मेरठ – 21 – 02 – 04 – 02 – 04 – 03 – 06
जानी खुर्द – 44 – 04 – 07 – 04 – 07 – 07 – 15
रजपुरा – 45 – 04 – 07 – 04 – 08 – 07 – 15
खरखौदा – 30 – 02 – 03 – 03 – 05 – 05 – 12
रोहटा – 39 – 04 – 06 – 04 – 06 – 05 – 14
सरधना – 39 – 02 – 04 – 04 – 06 – 07 – 16
सरूरपुर खुर्द – 27 – 01 – 02 – 03 – 04 – 05 – 12
दौराला – 45 – 04 – 07 – 05 – 08 – 06 – 15
मवाना – 47 – 04 – 08 – 05 – 08 – 07 – 15
माछरा – 42 – 03 – 04 – 04 – 07 – 07 – 17
परीक्षितगढ़ – 54 – 04 – 07 – 05 – 09 – 09 – 20
हस्तिनापुर – 46 – 04 – 08 – 04 – 08 – 08 – 14
कुल योग – 479 – 38 – 67 – 47 – 80 – 76 – 171
