(www.arya-tv.com)बंधन बैंक, जो भारत के सबसे युवा बैंकों में से एक है, ने बंधन बैंक शौर्य सैलरी अकाउंट के लिए आज भारतीय सेना के साथ एक समझौता-पत्र पर हस्ताक्षर किया। यह सैलरी अकाउंट, भारतीय सेना के वीर जवानों को विशेष बैंकिंग सुविधाएं प्रदान करेगी। लेफ्टिनेंट जनरल हर्ष गुप्ता (अति विशिष्ट सेवा मेडल, युद्ध सेवा मेडल, विशिष्ट सेवा मेडल) की उपस्थिति में, भारतीय सेना के लेफ्टिनेंट जनरल, रवीन खोसला (अति विशिष्ट सेवा मेडल, सेवा मेडल, विशिष्ट सेवा मेडल), महानिदेशक (एमपी एंड पीएस) और बंधन बैंक के प्रबंध निदेशक व मुख्य कार्यकारी अधिकारी, चंद्रशेखर घोष ने नई दिल्ली में इस समझौता-पत्र पर हस्ताक्षर किया। बंधन बैंक शौर्य सैलरी अकाउंट की सेवाएं, बैंक के नेटवर्क में शामिल बैंकिंग आउटलेट्स के जरिए भारतीय सेना के सेवारत कार्मिकों को उपलब्ध करायी जायेगी।
इस खाता के धारकों के लिए कई सुविधाएंउपलब्ध होंगी, जैसे कि शून्य बैलैंस की सुविधा के साथ 1 लाख रु. से अधिक के बैलेंस पर 6ः ब्याज, विभिन्न एटीएम में असीमित निरूशुल्क ट्रांजेक्शंस, शौर्य वीजा प्लेटिनम डेबिट कार्ड के निर्गमन एवं वार्षिक शुल्क पर छूटऔर असीमित निःशुल्क एनईएफटी/आरटीजीएस/आईएमपीएस/डीडी ट्रांजेक्शंस। बंधन बैंक शौर्य सैलरी अकाउंट, स्वयं व परिसंपत्तियों संपत्तिकी सुरक्षा भी प्रदान करता है। इसमें 30 लाख रु. का निरूशुल्क व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा, 1 करोड़ रु. का वायु दुर्घटना कवर और खाताधारक की दुर्घटनाजनक मृत्यु की स्थिति में आश्रित बच्चे को 4 वर्षों तक प्रति वर्ष 1 लाख रु. तक का निःशुल्क शैक्षणिक लाभ शामिल है।
इस मौके पर, लेफ्टिनेंट जनरल, रवीन खोसला ने कहा, हमें बंधन बैंक का स्वागत करते हुए खुशी हो रही है। पूरे भारत में उनकी मौजूदगी और व्यापक तरह के बैंकिंग उत्पाद एवं सेवाओं के जरिए हमारे कार्मिकों के लिए बैंकिंग आसान हो जायेगा। हमें बंधन बैंक के साथ दीर्घकालिक एवं लाभप्रद सहयोग की उम्मीद है। चंद्रशेखर घोष ने कहा, भारतीय सेना के बहादुर जवानों की सेवा करने का अवसर मिलना बंधन बैंक के लिए सौभाग्य की बात है। एक युवा बैंक होने के नाते, यह हमारे लिए बेहद सम्मान की बात है कि भारतीय सेना ने उनकी बैंकिंग आवश्यकताओं के लिए हमें चुना। बैंक के सभी सदस्य कर्मचारियों को उन पराक्रमियों की सेवा करने की प्रतीक्षा है जिनके लिए राष्ट्र ही सर्वोपरि है।