पीएम का कांग्रेस पर हमला – जितना उछालोगें किचड़ उतना खिलेगा कमल

UP

Arya TV:  Kaushal

फॉलो उप 

15 साल  की सत्ता कंही खो न जाए,  मध्य प्रदेश में इस साल के आखिर में चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में 15 सालों से सत्ता पर काबिज भाजपा सरकार जहां विकास के दम पर दोबारा सरकार बनाने की कोशिश में है।

वहीं विपक्ष को उम्मीद है कि इस बार उसकी जीत हो जाएगी। अपने कार्यकर्ताओं में जान फूंकने के लिए ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह  मध्य प्रदेश जा चुके है।

दोनों ने यहां से अपने कार्यकर्ताओं में जान फूंकने का काम किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष अमित शाह मंगलवार को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के जम्बूरी मैदान में पार्टी कार्यकर्ता के साथ  महाकुंभ में हिस्सा लेने के लिए पहुंचे।

जंबूरी मैदान पहुंचे पीएम मोदी, जनसैलाब को संबोधित किया। उन्होंने राफेल को लेकर राहुल गांधी समेत विपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि जितना कीचड़ उछालोगे उतना कमल खिलेगा।

अमित शाह कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा था कि भारत का 70 प्रतिशत हिस्से पर बीजेपी की सरकार है। भोपाल में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेशाध्यक्ष राकेश सिंह सहित अन्य नेताओं ने पीएम मोदी की स्टेट हैंगर पर अगवानी की जहां से वे जंबूरी मैदान पहुंचे।

इस कार्यक्रम के लिए भाजपा की ओर से भव्य तैयारियां की गई हैं। जहां ये आयोजन किया गया है उसे अटल महाकुंभ परिसर नाम दिया गया है। कार्यक्रम के लिए हर जगह विशाल कटआउट लगाए गए हैं। अन्नपूर्णा स्थल में 11 पंडालों में कार्यकर्ता भोजन करेंगे। साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं के बैठने के लिए विशेष पंडाल लगाए गए हैं।

पंडित दीन दयाल उपाध्याय को उनकी जयंती पर याद करते हुए मोदी ने कहा कि उपाध्याय जी का चिंतन, उनका जीवन, उनके आचार, उनके विचार आज भी हमारी प्रेरणा है।

मोदी ने कहा, झूठ के बवंडर के सामने भाजपा का झंडा झुकने न पाए। कांग्रेस पराजय के भय से गठबंधन करने पर आ गयी है सत्ता के नशे में छोटी-छोटी पार्टियों को कुचल देनी वाली कांग्रेस आज उन्हीं छोटे दलों के पैरो में पड़ी है।

उन्होंने कहा की कांग्रेस हमे गलियां दे रही है,  डिक्शनरी से ढूंढकर गालियां दी जा रही हैं। मोदी यहीं चुप नही हुए उन्होंने यहा भी कहा कि जाति का जहर नहीं चलेगा। कांग्रेस को आड़े हाथ लेते हुए उन्होंने कहा जो पार्टी 125 सालों से भी पुरानी हो, जिस पार्टी के अनेकों भूतपूर्व राज्यपाल हो, फिर ऐसा क्या हुआ इतनी बड़ी पार्टी को सूक्ष्मदर्शी यंत्र लेकर निकलना पड़ता है।

सत्ता जाने के बाद कांग्रेस ने संतुलन भी खो दिया है। इस बीच अमित शाह भी निशाना शाधा कहा कि देश में घोटाले करने वाली, नीतिगत फैसले नहीं लेने वाली, देश की सुरक्षा को ताक पर रखने वाली कांग्रेस पार्टी किस मुंह से जनता से वोट मांगेगी।

 शाह से पहले राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने संबोधन में राहुल को फन मशीन बताया। उन्होंने कहा कि मैं तो घोषणा मशीन हूं, लेकिन राहुल गांधी जी तो फन मशीन है, लेकिन घोषणा वही करते हैं, जिनके मन में संकल्प हो मध्यप्रदेश को नंबर 1 बनाने की। राहुल के लिए देश मनोरंजन, कभी विदेश की तस्वीरें भी ट्वीट करें, आज कल वह शिवभक्त बने हुए हैं।