Lucknow Crime News, जाने खबर में

Lucknow
  • नाबालिग से बलात्कार करने वाला एक गिरफ्तार

लखनऊ। आशियाना पुलिस ने दुष्कर्म छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट के आरोप में एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। प्रभारी निरीक्षक आशियाना केशव कुमार तिवारी ने बताया कि एक 15 वर्षीय किशोरी ने छेड़छाड़ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट का मुकदमा गोलू शर्मा और प्रिंस गौतम के विरुद्ध दर्ज कराया था। जिसकी जांच अतिरिक्त निरीक्षक आनंद कुमार तिवारी कर रहे थे। जांच के दौरान अतिरिक्त निरीक्षक ने मुकदमे के नामजद अभियुक्त गोलू शर्मा पुत्र मुन्ना शर्मा उर्फ निवासी सेक्टर सी एलडीए कॉलोनी कानपुर रोड को मुखबिर की सूचना के आधार पर सेक्टर एमएन पुलिया के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

  • अवैध कच्ची शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ। गोसाईगंज थाना क्षेत्र से उपनिरीक्षक फिरोज आलम सिद्दीकी ने अभियुक्त हरिकेश पुत्र बेचा लाल निवासी ग्राम बच्चे गांव मजरा सिधौली कला को 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है। वहीं, मोहनलालगंज थाना क्षेत्र से उप निरीक्षक राजेश सिंह ने अभियुक्त संदीप कुमार पुत्र महेश प्रसाद निवासी माती बंथरा को बाबू खेड़ा से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए अभियुक्त के पास से 10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई है। पुलिस ने दोनों व्यक्तियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही की है।

  • पीजीआई इलाके में बंद मकान का ताला तोड़कर चोरी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के पीजीआई थाना क्षेत्र में बेखौफ चोरों ने शादी में गए परिवार के बंद मकान का ताला तोड़कर घर में रखी नगदी और सामान जेवरात चोरी कर लिया। पीड़ित जब अपने घर वापस आया तो उसने सामान बिखरा देखा तो उसके होश उड़ गए। जिसकी सूचना पीड़ित ने पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन के बाद पीड़ित की तहरीर के आधार पर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।

प्रभारी निरीक्षक केके मिश्रा ने बताया आने पर राजन सिंह यादव पुत्र स्वर्गीय किसे हरि सिंह निवासी वृंदावन योजना ने सूचना दी कि उनकी पुत्री का विवाह 30 नवंबर को होना था। जिसके लिए वह परिवार सहित अपने मकान पर ताला बंद करके अपने दूसरे मकान पिपराघाट गए हुए थे। सुबह जब वह अपने मकान पर आए तो मुख्य दरवाजे और कमरों का ताला टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखा तो घर में रखी नगदी जरूरी सामान और जेवरात बेखौफ चोरों ने चोरी कर लिया। सूचना पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।

  • जालसाजी के आरोप में महिला गिरफ्तार

लखनऊ। हसनगंज पुलिस ने धोखाधड़ी के आरोप में वांछित चल रही एक महिला को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। प्रभारी निरीक्षक अमरनाथ वर्मा ने बताया कि अभियुक्त चिनहट के काशीराम कॉलोनी की रहने वाली है। उसके खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा पंजीकृत था। महिला पर भूखंड का फर्जी बैनामा अपनी वास्तविक पहचान छुपाते हुए काफिया बानो बनकर अपना फोटो व फर्जी पहचान पत्र बनवा कर प्लाट की रजिस्ट्री करा कर धोखाधड़ी करने का आरोप था और वह फरार चल रही थी।

  • एक माह से लापता महिला को पिंक पेट्रोल टीम ने महज एक घंटे ढूंढा

लखनऊ। कृष्णा नगर थाने की पिंक पेट्रोल टीम ने करीब डेढ़ माह से गुमशुदा मध्य प्रदेश की निवासी महिला को महज एक घंटे के अंदर तलाश कर उसके पति के सुपुर्द कर दिया। पति ने पुलिस के कार्य की काफी सराहना की है। प्रभारी निरीक्षक कृष्णानगर ने बताया कि गुरुवार को सुबह 9:00 बजे डायल 112 के माध्यम से शेखर पुत्र सूबेदार निवासी बायपास रोड कंचनपुर मोहल्ला निवासी टीकमगढ़ मध्य प्रदेश ने सूचना दी कि वह लगभग डेढ़ महीने पहले टीकमगढ़ मध्य प्रदेश से अपने कार्य के लिए पत्नी कौशल्या के साथ लखनऊ आया था। चारबाग रेलवे स्टेशन पहुंचने पर उनकी पत्नी कौशल्या अचानक कहीं गुम हो गई तब से वह लगातार पत्नी की तलाश कर रहा था। लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। आज उसे उसकी पत्नी के जानने वाले व्यक्ति ने सूचना दी कि उसकी पत्नी को आलमबाग से अवध चौराहे के बीच क्षेत्र में घूमते देखा गया है। यह सूचना उसने 112 के माध्यम से दी। जिस पर महिला डेक्स में नियुक्त महिला ने पेट्रोल महिला आरक्षण को जानकारी से अवगत कराया और नटखेड़ा बीट पर तैनात हेड कांस्टेबल संजय सिंह को साथ लेकर फोटो के आधार पर आसपास के क्षेत्र में तलाशी अभियान शुरू किया। फोटो के आधार पर महिला टिंकू नगर निवासी नंद नगर खेड़ा के मकान में किरायेदार के रूप में रह रही थी। इस पर पुलिस ने तत्काल बताए हुए स्थान पर पहुंचकर महिला की सकुशल बरामदगी करके उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

  • चिनहट में गांजा तस्कर पकड़ा गया

लखनऊ। राजधानी के चिनहट थाना क्षेत्र में चिनहट पुलिस ने एक तस्कर को द बेचने में सफलता हासिल की है। पकड़े गए आरोपी के पास से डेढ़ किलो गांजा बरामद हुआ है। पुलिस ने तस्कर के खिलाफ एनडीपीएस का मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही कर रही है। प्रभारी निरीक्षक चिनहट धनंजय कुमार पांडे ने बताया कि अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मुखबिर खास की सूचना पर टूटा किला कॉलोनी तिराहा आवास संघ के पास से आरोपी दीन मोहम्मद निवासी उमराव आता महानगर को चौकी इंचार्ज कमता संदीप मिश्रा उप निरीक्षक मनोज कुमार सिंह लव कुश तिवारी और रोहित पर पासवान ने धर दबोचा पकड़े गए आरोपी के पास से तलाशी के दौरान डेढ़ किलो गांजा बरामद हुआ।