(www.arya-tv.com) बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा को उनकी शानदार एक्टिंग के लिए जाना जाता है। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री को कई बेहतरीन फिल्में दी हैं। आज सोनाक्षी परिवार के साथ अपना जन्मदिन मना रही हैं। इस बीच उनका एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उनके साथ सलमान खान भी नजर रहे हैं।
वीडियो में सलमान खान फिल्म मेरे अपने का एक डायलॉग बोलते नजर आ रहे हैं। दरअसल, इस डायलॉग को फिल्म में शत्रुघ्न सिन्हा ने बोला था। इस फनी वीडियो में सलमान, शत्रुघ्न के डायलॉग पर लिपसिंक करते हैं। वह सोनाक्षी से पूछते हैं, शाम कहा है। इसके जवाब में सोनाक्षी बोलती हैं, वो तो बिट्टू को लेकर दवाखाना गया है। इसके बाद सलमान कहते हैं, वो आए तो उससे कहना छेनू आया था। बहुत गर्मी है खून में तो बेशक आ जाए मैदान में।
इस फनी वीडियो को बहुत पसंद किया जा रहा है। फैन्स इस वीडियो को जमकर लाइक और शेयर कर रहे हैं। बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा ने सलमान की फिल्म दबंग से ही बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखा था। इसके बाद वह ‘दबंग 2’ और ‘दबंग 3’ में भी नजर आईं। हर फिल्म में उनके काम को बहुत पसंद किया गया।