एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस ने 20 प्रतिशत की वृद्धि हासिल

Business
  • एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस ने 31 मार्च, 2020 को समाप्त वर्ष के लिए 16,592 करोड़ रुपए का न्यू बिजनेस प्रीमियम कलैक्शन दर्ज किया, पिछले साल की तुलना में 20 प्रतिशत की वृद्धि हासिल

(www.arya-tv.com)देश की प्रमुख जीवन बीमाकर्ता कंपनियों में से एक एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस ने अपने न्यू बिजनेस प्रीमियम में 20 प्रतिशत की अच्छी वृद्धि दर्ज की है। 31 मार्च, 2020 को समाप्त वर्ष के दौरान कंपनी ने 16,592 करोड़ रुपए का न्यू बिजनेस प्रीमियम कलैक्शन दर्ज किया, जबकि पिछले साल 31 मार्च, 2019 को यह राशि 13,792 करोड़ रुपए थी। पूरी तरह सुरक्षा पर अपना ध्यान केंद्रित करते हुए एसबीआई लाइफ का न्यू बिजनेस प्रीमियम संग्रह 31 मार्च, 2020 को समाप्त वर्ष में 2,082 करोड़ रुपए रहा। इस तरह, 31 मार्च, 2019 को समाप्त वर्ष के दौरान जमा हुए न्यू बिजनेस प्रीमियम (1,643 करोड़ रुपए) की तुलना में 27 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। व्यक्तिगत नए व्यवसाय प्रीमियम संग्रह में 17 प्रतिशत की वृद्धि हुई। पिछले साल की राशि 9,636 करोड़ रुपए की तुलना में इस वर्ष में 11,245 करोड़ रुपए जमा हुए। 31 मार्च, 2020 को समाप्त वर्ष के लिए कर के बाद एसबीआई लाइफ का लाभ 1,422 करोड़ रुपए रहा। 1.50 की नियामक आवश्यकता की तुलना में 31 मार्च, 2020 को कंपनी का सॉल्वेंसी अनुपात 1.95 पर मजबूत बना हुआ है।

एसबीआई लाइफ का एयूएम भी 14 प्रतिशत बढ़कर 31 मार्च, 2020 को 1,60,363 करोड़ रुपए हो गया। जबकि 31 मार्च, 2019 को यह 1,41,024 करोड़ रुपए था, डेट-इक्विटी मिक्स 79ः21 के साथ। 90 प्रतिशत डेट इनवेस्टमेंट एएए और सॉवरिन इंस्ट्रूमेंट्स में किया गया है। कंपनी के पास 1,86,495 प्रशिक्षित बीमा पेशेवरों का विविधतापूर्ण वितरण नेटवर्क है और 937 कार्यालयों के साथ कंपनी की देशभर में व्यापक उपस्थिति है। इसमें मजबूत बैंकअश्योरेंस चैनल, एजेंसी चैनल और अन्य शामिल हैं जिनमें कॉर्पोरेट एजेंट, ब्रोकर, माइक्रो एजेंट, कॉमन सर्विस सेंटर, बीमा विपणन प्रपत्र, वेब एग्रीगेटर्स और डायरेक्ट बिजनेस शामिल हैं।