आज हम आपको पांच ऐसे एप्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी सहायता से आप अपने मोबाइल पर ही कई सारी भाषाएं सीख सकेंगे। इतना ही नहीं ये एप्स आपका समय-समय पर टेस्ट लेते रहेंगे, जिससे आप सटीकता से भाषा सीख पाएंगे। वहीं, इन एप्स को गूगल प्ले स्टोर पर से हजारों यूजर्स ने डाउनलोड किया है।
Duolingo एप
आपको इस एप के जरिए आसानी से अंग्रेजी भाषा सीख सकेंगे और कुछ दिनों में आप बिना रुकावट के अंग्रेजी भाषा बोल पाएंगे। इसके अलावा आपको इस एप में शब्दकोश और व्याकरण की सुविधा भी मिलेगी। वहीं, इस एप का साइज अलग-अलग डिवाइस पर निर्भर करता है।
Memrise एप
इस एप में आप अपनी पसंद की भाषा सीख सकेंगे। साथ ही सही जवाब देने पर आपको प्वाइंट्स भी मिलेंगे। हालांकि, इस एप में भाषा की प्रैक्टिस कराने की सुविधा नहीं दी गई है। वहीं, इस एप का साइज 7.4 एमबी है। इसको गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है।
Busuu एप
वैसे तो यूजर्स को इस एप के सभी फीचर्स के लिए पैसे चुकाने होंगे। लेकिन यूजर्स इस एप के फ्री वर्जन का इस्तेमाल भाषा सीखने के लिए कर सकते है। इस एप का साइज 16 एमबी है। वहीं, इस एप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है।
HelloTalk एप
यूजर्स हेलोटॉक एप के जरिए कई सारी भाषाएं सीख सकेंगे। इस एप में यूजर्स को ऑडियो, वीडियो और वॉइस मैसेज की सुविधा मिलेगी। इन फीचर्स के जरिए यूजर्स अंग्रेजी, जापानी, कोरियाई, स्पेनिश और फ्रेंच भाषा सीखने के साथ बोल पाएंगे। वहीं, इस एप का साइज 69 एमबी है।
Babbel एप
यूजर्स इस एप के जरिए 13 भाषाएं सीख सकेंगे। इसमें यूजर्स को 10 से 15 मिनट के इंटरएक्टिव लेसन्स मिलेंगे, जो यूजर्स की पसंद की भाषा सीखने में मदद करेंगे। वहीं, इस एप का साइज 27 एमबी है।
