Bareilly News: बरेली में चरस के साथ दो युवक गिरफ्तार, 420 ग्राम मादक पदार्थ बरामद

# ## Bareilly Zone
बरेली, बारादरी थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 420 ग्राम चरस बरामद की है। दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।

इंस्पेक्टर बारादरी बिजेंद्र सिंह ने बताया कि बुधवार रात पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान वंश हॉस्पिटल वाली गली में दो युवक संदिग्ध अवस्था में खड़े दिखाई दिए। पुलिसकर्मियों ने शक होने पर दोनों को पकड़कर तलाशी ली तो उनके पास से 420 ग्राम चरस बरामद हुई।

पुलिस के मुताबिक, आरोपियों की पहचान मो. फरदीन निवासी खजूर वाली मस्जिद के पास, हजियापुर और मो. ताजिम निवासी सकलैनी मदरसा के पास के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।