राजधानी दिल्ली से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां के स्वरुप नगर में एक साल की नाबालिग लड़की से पहले दरिंदगी की गई और फिर उसकी हत्या कर दी गई. पुलिस ने इस मामले में 19 वर्षीय युवक शिवम गणेश समेत चार आरोपियों को पकड़ा है. इनमें तीन आरोपी नाबालिग हैं. पुलिस ने शिवम को गिरफ्तार किया है, जबकि उसके तीन दोस्तों को हिरासत में लिया है.युवती के साथ गैंगरेप और फिर हत्या नाबालिग के बॉयफ्रेंड और उसके तीन साथियों ने की. ये पूरी घटना 10 सितंबर की है. लड़की का शव 13 सितंबर को सुबह कुशक रोड के पास एक खेत में मिला. उसके शव को कुत्तों ने बुरी तरह से नोच डाला था. पुलिस अब इस मामले में आरोपपत्र यानी चार्जशीट दाखिल करने की तैयारी कर रही है. जानकारी के अनुसार, 15 साल की नाबालिग स्वरूप नगर इलाके में अपने पिता के साथ रहती थी.
शिवम के भरोसे सुनसान जगह चली गई नाबालिग
पुलिस के अनुसार, नाबालिग और शिवम की दोस्ती एक साल पुरानी थी. शिवम ने उसको 10 सितंबर की रात अपने साथ चलने के लिए बोला. शिवम के तीन नाबालिग दोस्त भी उसके साथ हो गए. लड़की पहले वहां जाने से हिचकिचा रही थी, लेकिन शिवम के भरोसे वो सुनसान जगह पर चली गई. वहां आरोपियों ने किशोरी को जबरदस्ती बीयर पिलाई. इसके बाद चारों ने उसके साथ गैंगरेप किया.
जब लड़की ने धमकी दी कि वो सबकुछ पुलिस को बता देगी तो उन्होंने नाबालिग को चाकुओं से गोद डाला. फिर मौके पर लाश को छोड़कर भाग निकले. मामले का खुलासा सीटीसीटी फुटेज से हुआ. पुलिस के अनुसार, किशोरी अक्सर घर से चली जाती थी. इस वजह से जब 10 सितंबर की रात वो गायब हुई तो पिता को ये सब सामान्य लगा. इसलिए तीन दिन तक लड़की के पिता ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई.
टैटू से हुई शव की पहचान
पुलिस ने जब पिता को नाबालिग की हत्या के बारे बताया तब बेटी के बारे में बाप को जानकारी मिली. 10 सितंबर को ये सारा घटनाक्रम हुआ था. 13 सितंबर को सुबह सूचना मिली. इस दौरान कुत्तों और सियार ने शव को बुरी तरह से नोच दिया था. शव सड़ भी गया था. चेहरा खराब हो जाने की वजह से उसकी पहचान नहीं हो पा रही थी. पुलिस ने शव की फोटो खिंची तो किशोरी के हाथ में तीन स्टार वाला टैटू बना था.
इसके बाद जब पुलिस शव की फोटो लेकर लड़की के पिता के पास पहुंची तो पिता ने नहीं माना कि ये शव बेटी का है, लेकिन उसके जीजा के फोन में लड़की की फोटो थी, जिसमें उसके हाथ का टैटू दिखाई दे रहा था. दोनों में मिलान होने के बाद किशोरी की हत्या कर दी गई.
