बॉलीवुड इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस में से एक कटरीना कैफ मां बन गई हैं. उन्होंने साल 2025 में नवंबर महीने में बेटे को जन्म दिया. इसके बाद से ही एक्ट्रेस लाइमलाइट में कम ही नजर आती हैं हाल ही में वे पति विकी कौशल संग अंबानी के गणेश फंक्शन में बप्पा के दर्शन करने पहुंची. इस दौरान के जब वीडियोज वायरल हुई तो कई लोगों का ध्यान कटरीना के बढ़ते वजन पर गया. इसके बाद से ही उन्हें ट्रोल किया जा रहा है. अब सोशल मीडिया पर इस बात की बहस छिड़ गई है कि पोस्टपार्टम वेट गेन जैसी नेचुरल चीज के लिए किसी को ट्रोल किया जाना कितना सही है.कई सारे कलाकार भी कटरीना के सपोर्ट में उतरे हैं और उन्हें ट्रोल किये जाने का लगातार विरोध कर रहे हैं. इस क्रम में अब एक नाम खुशबू सुंदर का भी जुड़ गया है. खुशबू ने हाल ही में कैटरीना के पोस्टपार्टम वेट गेन के बाद उन्हें ट्रोल किए जाने का विरोध किया है और उनकी तारीफ में कहा है कि एक्ट्रेस पहले भी सुंदर थीं, आज भी सुंदर हैं और हमेशा सुंदर रहेंगी.
खुशबू सुंदर ने क्या कहा?
खुशबू सुंदर ने एक्स पर एक लंबा पोस्ट लिखते हुए कहा- एक आदमी गंजा होता है और प्रसिद्ध हो जाता है. किसी शख्स की कमर 40 इंच बढ़ जाती है किसी को कोई फर्क नहीं पड़ता है. अगर किसी इंसान के बाल ग्रे और व्हाइट हो जाते हैं तो वो साल्ट एंड पीपर हैंडसम, मैच्योर और कैरिस्मेटिक हो जाता है. अगर इंसान की उम्र ज्यादा हो जाती है तो वो और अट्रैक्टिव और एक्सपीरियंस्ड माना जाता है. लेकिन अगर महिलाओं की उम्र ढलती है तो एक एक झुर्रियां, एक-एक किलो वजन, एक-एक सफेद बाल और उसके शरीर का एक-एक परिवर्तन चर्चा का विषय बन जाता है.खुशबू ने आगे कहा- ‘कटरीना कैफ खूबसूरत थीं, हैं और हमेशा रहेंगी. मैं भी उन लोगों में से हूं जिन्होंने मां बनने के बाद के बदलावों और बॉडी ट्रान्सफॉर्मेशन को महसूस किया है और इसका अनुभव किया है. मैं गहराई से इस सफर के बारे में जानती हूं. मुझे पता है कि जब आपको आपकी बॉडी से जज किया जाता है तो उस दौरान कैसा लगता है. जब मैं इस स्टेज में थी उस दौरान मुझे भी भद्दी बातें कही गईं. अब जब मैंने वजन घटा लिया है तो लोग मुझसे पूछते हैं कि आपने कौन सा इंजेक्शन लिया है. मैं पूछना चाहती हूं कि समाज में वो कौन से लोग थे जिन्होंने इन इंजेक्शन्स के लिए पैसे दिए थे.’
खुशबू का कटरीना के नाम संदेश
अंत में खुशबू ने कटरीना को लिखा- ‘कटरीना आपने हमेशा अपना जीवन अपने ही टर्म्स पर जिया है. आप गर्व, अनुग्रह और आत्म सम्मान के साथ जीती आई हैं. आप आगे भी ऐसा ही करती रहिए. आपको अपनी बॉडी के बारे में किसी को कुछ भी एक्सप्लेन करने की जरूरत नहीं है. आपको अपनी मदरहुड पर किसी को भी एक्सप्लिनेशन देने की जरूरत नहीं है. आपको अपने बढ़ते वजन के बारे में किसी को कुछ भी एक्सप्लेन करने की आवश्यकता नहीं है. खूबसूरती तो हमेशा इंसानों की आंखों में होती है. आपको अपनी खूबसूरतू भी किसी को एक्सप्लेन करने की जरूरत नहीं है. महिला का कोई प्राइम नहीं होता है उसकी लाइफ होती है. और उस जीवन का हर एक साल उसका अपना होता है. आपको ढेर सारा समर्थन.’
