यूपी के शाहजहांपुर में बड़ा हादसा हो गया। एक प्राथमिक विद्यालय के जर्जर भवन को ढहाए जाने के दौरान शिक्षामित्र सुखपाल कश्यप चपेट में आ गए। लिंटर के बीम के नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के लिए उन्हें बरेली के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने सुखपाल को मृत घोषित कर दिया। इस घटना से गांव में मातम पसर गया। मौत से बदहवास घरवाले बिलख रहे हैं।
घटनाक्रम जैतीपुर ब्लॉक के गढ़िया रंगीन क्षेत्र की कुबेर गौटिया का है। यहां प्राथमिक विद्यालय का भवन काफी जर्जर हालत में था। उसे तोड़ने का काम चल रहा था। मंगलवार को शिक्षामित्र सुखपाल कश्यप काम देखने पहुंचे। बताते हैं कि इसी दौरान एक भारी-भरकम बीम उनके ऊपर गिर पड़ा। वह दब गए। चीख-पुकार मच गई। आनन-फानन में ग्रामीणों ने उन्हें बाहर निकाला। फौरन अस्पताल लेकर गए। डॉक्टरों ने हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। बरेली पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
धुबला करीमनगर में मातम
शिक्षामित्र सुखपाल कश्यप धुबला करीमनगर गांव में रहने वाले हैं। उनकी मौत की खबर से गांव में मातम छा गया। हर कोई गमगीन है। घटना की खबर लगते ही शिक्षा विभाग के अधिकारी भी पहुंचे।
