लखनऊ। आशियाना स्थित के-950 परिसर में टीम राजेश्वर द्वारा साइकिल वितरण योजना के लाभार्थियों के साथ एक सामूहिक चर्चा बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों ने भाग लेकर योजना से जुड़े अपने अनुभव साझा किए।
- 50 के स्थान पर पहुंचे 128 लाभार्थी, दिखा उत्साह
आयोजकों के अनुसार बैठक में 50 लाभार्थियों को आमंत्रित किया गया था, लेकिन योजना से जुड़े 128 लाभार्थी कार्यक्रम में पहुंचे। उपस्थित लोगों ने योजना के प्रति अपना विश्वास व्यक्त करते हुए बताया कि साइकिल मिलने से उनके दैनिक जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है।
- छात्राओं ने साझा किए अनुभव, शिक्षा और सुरक्षा हुई आसान
बैठक के दौरान कई छात्राओं ने कहा कि साइकिल मिलने के बाद विद्यालय और कोचिंग तक पहुंचना पहले की तुलना में अधिक आसान हो गया है। उन्होंने बताया कि आवागमन की सुविधा बढ़ने से शिक्षा के प्रति उनका आत्मविश्वास भी मजबूत हुआ है।
- जनकल्याणकारी सोच की सराहना, विकास के समर्थन का संकल्प
लाभार्थियों ने विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह की जनहितकारी सोच, सेवा भावना और विकास कार्यों की सराहना की। उपस्थित लोगों ने सरोजनीनगर क्षेत्र के विकास और जनकल्याण के लिए चल रहे प्रयासों को समर्थन देने का संकल्प भी व्यक्त किया।
- ‘हर बच्चे तक शिक्षा, हर घर तक सुविधा’ का संदेश
बैठक में “हर बच्चे तक शिक्षा, हर घर तक सुविधा” का संदेश प्रमुख रूप से उभरकर सामने आया। लाभार्थियों ने कहा कि ऐसी योजनाएं समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्गों को आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करती हैं। टीम राजेश्वर ने भी सामाजिक उत्थान और जनसेवा के लिए निरंतर कार्य करते रहने की प्रतिबद्धता दोहराई।
- ये रहे मौजूद
कार्यक्रम में पी.के. मिश्रा, राजकुमार शुक्ला, अनीता तिवारी, करुणा शारस्वत, गीता यादव, मंजिरी, ममता, माया देवी, सरोज, पिंकी, चांदनी रावत सहित अनेक गणमान्य लोग एवं लाभार्थी उपस्थित रहे।
