Moradabad: भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन कराएगी 7 ज्योतिर्लिंगों की यात्रा

# ## National

भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन के माध्यम से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा करने का मौका इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईआरसीटीसी) दे रही है। आईआरसीटीसी द्वारा गोरखपुर रेलवे स्टेशन से भारत गौरव पर्यटक ट्रेन द्वारा उज्जैन में स्थित महाकालेश्वर ज्योतिलिंग, ओंमकारेश्वर ज्योतिर्लिंग, गुजरात में द्वारकाधीश, भेंट द्वारिका, नागेश्वर ज्योतिर्लिंग, सिग्नेचर ब्रिज, सोमनाथ ज्योतिर्लिंग, नासिक में त्रियंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग, पंचवटी, कालाराम मंदिर, भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग, संभाजी नगर में घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग एवं स्थानीय मंदिर यात्रा का संचालन किया जा रहा है।

यह सफर 27 अप्रैल से 8 मई तक 11 रात एवं 12 दिन का होगा।
इस यात्रा में महाकालेश्वर ज्योतिलिंग, ओंमकारेश्वर ज्योतिर्लिंग (उज्जैन), द्वारकाधीश, भेंट द्वारिका, नागेश्वर ज्योतिर्लिंग, सिग्नेचर ब्रिज, सोमनाथ ज्योतिर्लिंग (गुजरात), त्रियंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग , पंचवटी, कालाराम मंदिर, भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग (गुजरात), घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग (संभाजी नगर) शामिल है। इसके लिए श्रेणी अनुसार कुल बर्थों की संख्या 751 है। जिसमें 2 एसी (कुल 49 सीटें), 3 एसी (कुल 210 सीटें)एवं स्लीपर (कुल 492 सीटें) हैं। यात्रा के दौरान ट्रेन में उतरने/चढने के लिए गोरखपुर, मनकापुर, अयोध्या कैंट, सुल्तानपुर, मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़, प्रयागराज संगम, रायबरेली, लखनऊ, कानपुर सेंट्रल, उरई, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी और ललितपुर स्टेशन निर्धारित किया गया है।

यह मिलेंगी सुविधाएं
उत्तर क्षेत्र लखनऊ के आईआरसीटीसी के मुख्य क्षेत्रीय प्रबन्धकअजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि इस पैकेज में 2 एसी, 3 एसी एवं स्लीपर क्लास यात्रा, नाश्ता एवं दोपहर व रात्रि का शाकाहारी भोजन, एसी/ नॉन एसी बसों द्वारा स्थानीय भ्रमण सम्मिलित है। इकोनामी श्रेणी (स्लीपर क्लास) में ठहरने पर पैकेज का मूल्य रू0- 23500/- प्रति व्यक्ति एवं प्रति बच्चे (5-11 वर्ष) का पैकेज का मूल्य रू0- 22160/- है। (स्लीपर क्लास ट्रेन यात्रा, डबल/ट्रिपल पर नॉन एसी होटलों में ठहरने, नॉन एसी होटल के कमरे में मल्टी शेयर पर (शेयरिंग/नॉन शेयरिंग-पैकेज के अनुसार) वॉश एंड चेंज एवं नॉन एसी ट्रांसपोर्ट की व्यवस्था) है और स्टैंडर्ड श्रेणी (3एसी क्लास) में ठहरने पर पैकेज का मूल्य रूपये 40000 /- प्रति व्यक्ति एवं प्रति बच्चे (5-11 वर्ष) का पैकेज का मूल्य रुपये 38430 /- है । (3एसी क्लास ट्रेन यात्रा, डबल/ट्रिपल पर एसी होटलों में ठहरने, नॉन एसी होटल के कमरे में डबल/ट्रिपल पर (शेयरिंग/नॉन शेयरिंग-पैकेज के अनुसार) वॉश एंड चेंज एवं नॉन एसी ट्रांसपोर्ट की व्यवस्था) है। कम्फर्ट श्रेणी (2एसी क्लास) में ठहरने पर पैकेज का मूल्य रुपये 53260/- प्रति व्यक्ति एवं प्रति बच्चे (5-11 वर्ष) का पैकेज का मूल्य रू0- 51370/- है। (2एसी क्लास ट्रेन यात्रा, डबल/ट्रिपल पर एसी होटलों में ठहरने, एसी होटल के कमरे में डबल/ट्रिपल पर (शेयरिंग/नॉन शेयरिंग-पैकेज के अनुसार) वॉश एंड चेंज एवं एसी ट्रांसपोर्ट की व्यवस्था) रहेगी।