स्वामियों को गृहकर में ब्याज पर नहीं मिलेगी छूट, दुरुपयोग के चलते नगर निगम ने लिया फैसला

# ## Lucknow

अगले वित्तीय वर्ष 2026-27 से नगर निगम भवन स्वामियों को गृहकर में ब्याज पर छूट नहीं देगा। छूट का दुरुपयोग होने के चलते निगम ने ये फैसला लिया है। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी अशोक सिंह ने बताया कि नगर निगम के अधिकारियों अब ब्याज पर छूट खत्म करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि भवन स्वामी ब्याज से बचने के लिए अपना बकाया गृहकर 31 मार्च तक जमा कर दें। अन्यथा 12 प्रतिशत ब्याज के साथ गृहकर जमा करना पड़ेगा।

2015 में नगर निगम सदन में भवन स्वामियों को गृहकर पर ब्याज में छूट देने का निर्णय लिया गया था। छूट का दुरुपयोग होने से निगम को नुकसान उठाना पड़ रहा था। अन्य नगर निगमों में भी ब्याज पर छूट नहीं है। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी ने बताया कि चालू वित्तीय वर्ष का गृहकर समय से जमा न करने पर अगला वित्तीय वर्ष शुरू होते ही धनराशि पर 12 प्रतिशत ब्याज लग जाता है।

ब्याज में छूट मिल जाने से भवन स्वामी समय से गृहकर जमा नहीं करते हैं, जिससे नगर निगम को समय से धनराशि नहीं मिल पाती है। उन्होंने बताया कि समय से गृहकर जमा करने वाले भवन स्वामियों को नगर निगम ऑनलाइन पर 10 और कैश जमा करने पर 8 प्रतिशत छूट देता है।

5.28 लाख भवन स्वामियों ने जमा किया 549 करोड़ रुपये गृहकर

लखनऊ नगर निगम टैक्स वसूली के लक्ष्य के करीब पहुंच गया है। सोमवार शाम तक 5,28000 भवन स्वामियों ने करीब 549 करोड़ रुपये हाउस टैक्स जमा किया गया। 31 मार्च को वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतिम दिन सरकारी विभागों और आवासीय व व्यावसायिक भवनों से और 50 करोड़ से अधिक गृहकर जमा होने की उम्मीद है। इस तरह नगर निगम 647 करोड़ रुपये गृहकर वसूली का लक्ष्य हासिल कर सकता है।

लक्ष्य के करीब पहुंचा नगर निगम

गृहकर वसूली के मामले में 136.46 करोड़ के साथ नगर निगम जोन 4 टॉप पर है। यहां करीब 68 हजार भवन स्वामियों ने गृहकर जमा किया है। इसके अलावा 112 करोड के साथ जोन 8 दूसरे स्थान पर है। यहां लगभग 90900 भवन स्वामियों ने गृहकर जमा किया है। 68 करोड़ वसूली के साथ जोन 1 तीसरे स्थान पर है।

आज अंतिम दिन 50 करोड़ से अधिक जमा होने की उम्मीद

यहां करीब 37,700 भवन स्वामियों ने गृहकर जमा किया है। वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतिम दिन मंगलवार को सार्वजनिक अवकाश के दिन नगर निगम के सभी कैश काउंटर और जोनल कार्यालय सुबह 10 से रात 11 बजे तक खुले रहेंगे। आज भवन स्वामियों के लिए गृहकर जमा करने का अंतिम मौका है। इसके बाद 12 प्रतिशत ब्याज के साथ् गृहकर जमा करना पड़ेगा। नगर आयुक्त गौरव कुमार ने सभी भवन स्वामियों से अपना बकाया गृहकर जमा करने की अपील की है।