पर्यावरण जागरूकता क्विज प्रतियोगिता में बीबीएयू लखनऊ के सौरभ एवं दीपिका ने जीता प्रथम पुरस्कार

Lucknow
  • पर्यावरण जागरूकता क्विज प्रतियोगिता में बीबीएयू लखनऊ के सौरभ एवं दीपिका ने जीता प्रथम पुरस्कार

कुलपति आचार्य राजकुमार मित्तल की प्रेरणा तथा उप अधिष्ठाता, विद्यार्थी कल्याण डॉ. तरुणा के मार्गदर्शन में बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय लखनऊ के छात्रों दीपिका मिश्रा एवं सौरभ वर्मा की टीम ने ‘पर्यावरण जागरूकता क्विज’ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर एक लाख रुपये का नकद पुरस्कार जीता। यह प्रतियोगिता पर्यावरण संरक्षण एवं सतत विकास के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से सरोजिनी नगर, लखनऊ के विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह की प्रेरणा से एनवायरनमेंट वारियर्स: गार्डियन’स ऑफ़ ग्रीन (Environment Warriors – The Guardians of the Green) द्वारा 19 फरवरी 2026 को अंबालिका इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी, लखनऊ में आयोजित की गई।
22 फरवरी 2026 को आयोजित भव्य पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सुप्रसिद्ध फिल्म अभिनेता संजय दत्त तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में सरोजिनी नगर, लखनऊ उपस्थित रहे। विश्वविद्यालय के कुलपति ने छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि पर्यावरण प्रदूषण आज वैश्विक चिंता का विषय है और हमारा विश्वविद्यालय सतत विकास, हरित परिसर, जल संरक्षण, ऊर्जा दक्षता एवं पर्यावरण शिक्षा के प्रति प्रतिबद्ध है। हमें गर्व है कि हमारे विद्यार्थी न केवल शैक्षणिक उत्कृष्टता प्राप्त कर रहे हैं, बल्कि सामाजिक और पर्यावरणीय उत्तरदायित्व को भी समझ रहे हैं।
दोनों छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने शिक्षकों के मार्गदर्शन एवं विश्वविद्यालय के शैक्षणिक वातावरण को दिया। विश्वविद्यालय परिवार में इस उपलब्धि पर हर्ष का वातावरण है।