Rampur: जिले के 13 केंद्रों पर सीबीएसई की 10 वीं और 12 वीं की परीक्षाएं शुरू

# ## Education

रामपुर जिले केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं मंगलवार से शुरू हो गईं हैं। 13 परीक्षा केंद्रों पर छह हजार से ज्यादा परीक्षार्थी शामिल होंगे। इनमें  10वीं के 3400 और 12वीं के 2700 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित होंगे।

मंगलवार सुबह करीब 9 बजे से ही परीक्षा केंद्रों पर विद्यार्थी पहुंचने लगे थे। 10 बजे से 10वीं का गणित विषय का पेपर शुरू हुआ है। कड़ी तलाशी के बाद ही विद्यार्थियों को केंद्रों में प्रवेश दिया गया। सेंट मैरी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में प्रवेश द्वार पर ही कड़ी तलाशी ली। केंद्र प्रभारी और उनकी टीम ने विद्यार्थियों की तलाशी ली और आवश्यक निर्देश दिए।

रामपुर में परीक्षा केंद्रों में ग्रीनवुड सीनियर सेकेंडरी स्कूल, दयावती मोदी एकेडमी, केंद्रीय विद्यालय, सेंट पॉल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सनवे सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेंट एंथोनी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, व्हाइट हॉल पब्लिक स्कूल, लीड इंटरनेशनल स्कूल स्वार, आर ए एन पब्लिक स्कूल बिलासपुर, ब्रह्म दत्त स्कूल, होली चाइल्ड स्कूल बिलासपुर तथा न्यू एज पब्लिक स्कूल बिलासपुर में परीक्षा हो रहीं हैं।