अयोध्या आये इंग्लैंड के वेलिंगबोरो मेयर, 12 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के साथ किया रामलला के दर्शन

# ## UP

इंग्लैंड के वेलिंगबोरो टाउन काउंसिल के मेयर राज मिश्र काम गुरुवार को अयोध्या आएं। उनके साथ 12 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल भी था । यहां पहुंचने पर उनका स्वागत सर्किट हाउस में नगर निगम अयोध्या के पार्षदों का दल व महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी की अगवाई में हुआ। इस मौके पर नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार के नेतृत्व में अधिकारियों का भी समूह मौजूद था।

मेयर नौ अक्टूबर को सुबह 9 बजे मिर्जापुर से चलकर दोपहर दो बजे अयोध्या पहुंचें। मेयर एवं प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने  दो घंटे विश्राम के पश्चात शाम चार बजे श्रीरामलला के दर्शन किया इसके बाद अतिथि गृह में जनप्रतिनिधियों व मीडिया से भेंट की। प्रतिनिधिमंडल ने रात्रि विश्राम अयोध्या में किया  और 10 अक्तूबर की सुबह  यहां  से वापस रवानाहो गए