कानपुर सेंट्रल स्टेशन से होकर गुजरेगी ये राजधानी एक्सप्रेस…यात्रियों को होगी सुविधा, जानिए समय और स्टॉपेज

# ## Kanpur Zone

कानपुरवासियों के लिए खुशखबरी है, अभी कानपुर से प्रतिदिन 5 राजधानी एक्सप्रेस गुजरती हैं लेकिन 13 सितंबर 2025 से एक और राजधानी एक्सप्रेस संचालित होने जा रही है। ये राजधानी एक्सप्रेस सप्ताह में एक दिन चलेगी। उत्तर मध्य जोन के जनसंपर्क अधिकारी अमित सिंह ने बताया कि उक्त साप्ताहिक राजधानी एक्सप्रेस में फर्स्ट एसी 1, सेकंड एसी 4, थर्ड एसी 12, पेट्रीकार 1,पार्सलकोच 2 डिब्बे होंगे।

गाड़ी संख्या 02057 सैरांग-आनंद विहार टर्मनल विशेष रेलगाड़ी के रूप में शनिवार 13 सितंबर 2025 को चलेगी। सैरांग से ये गाड़ी   सुबह 10 बजे चलेगी। बैराबी सुबह 10.55 बजे पहुंचेगी। बदरपुर जंक्शन दोपहर 1.30 बजे, न्यू हाफलोंग सायं 4 बजे, होजाई रात 8.10 बजे, गुवाहाटी रात 10.45 बजे, रंगिया जंक्शन रविवार को रात 00.10 बजे, न्यू बोंगाईगांव रात 2.15 बजे, न्यू जलपाईगुड़ी सुबह 06.15 बजे, पटना रसायं 5.50 बजे, पं. दीन दयाल उपाध्याय जं. रात 9.20 बजे, कानपुर रात 1.50 बजे आएगी और 5 मिनट बाद रवाना होगी और सुबह 7.30 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 20508 आनंद विहार टर्मिनल से शुक्रवार को सायं 7.50 बजे रवाना होगी। कानपुर सेंट्रल स्टेशन परात 12.35 बजे आएगी।. दीन दयाल उपाध्याय जं. सुबह 04:35 बजे, पटना सुबह 8 बजे, जमालपुर सुबह 11.05 बजे, न्यू जलपाईगुड़ी सायं 7.35 बजे, न्यू बोंगाईगांव रात 00.10 बजे, गुवाहाटी रात 3.20 बजे, बैराबी दोपहर 1.46 बजे, सैरांग दोपहर 3.15 बजे पहुंचेगी।