बिजनौर स्थित आर्यकुल ग्रुप ऑफ कालेज में देश के 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महाविद्यालय कैम्पस में कालेज के प्रबंध निदेशक डॉ.सशक्त सिंह ने ध्वजारोहण किया।
अपने संबोधन में डॉ.सशक्त सिंह ने कहा कि देश को आजाद कराने वाले हमारे महान वीरों को मन से याद करना चाहिए। आज उन्हीं लोगों के कारण हम आजादी का जश्न मना पर रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश विरोधी शक्तियॉं कभी—कभी हमारे देश की आजादी को भंग करने की कोशिश करते हैं तो हमारे देश की ओर से उन्हें ऑपरेशन सिंदूर जैसे सफल जवाब भी दिये जाते हैं। उन्होंने कहा कि भारत आज विश्व स्तर पर सभी विकसित देशों की तुलना में अपना स्थान बनाने में सफल रहा है। उन्होंने हर घर तिरंगा अभियान के लिए देश की 140 करोड़ जनता को धन्यवाद दिया।
वहीं कालेज की मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्रीमति रूचि सिंह ने भी सभी को देश के 79वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई और शुभकामनांए दी। इसी के साथ मंच से छात्र—छात्राओं द्वारा तैयार किये गये विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का प्रदर्शन किया गया।
कार्यक्रम में ग्रुप रजिस्ट्रार सुदेश कुमार तिवारी,उपनिदेशक डॉ.आदित्य सिंह,उपनिदेशिका डॉ.अंकिता अग्रवाल,प्रो.बी.के.सिंह,प्राचार्य एस.सी.तिवारी,सहायक रजिस्ट्रार हर्ष नाराण सिंह,डॉ.स्नेहा सिंह, आस्था तिवारी, दीपिका कुमारी, स्वर्णिमा श्रीवास्तव, डॉ.राहुल शर्मा, डॉ. गौरव मिश्रा,प्रणव पांडेय, दीप्ति सिंह,मोहिनी सिंह,संगीता मौर्या, अंजली तिवारी,नीलू सिंह, रूकसार बानो, शदब, स्वेता मिश्रा, वर्तिका सिंह, शकिब अंसारी,राजेश कुमार मौर्या, आरती कुमारी, महेश शर्मा, रजत मिश्रा, मंजरी,डॉ.रेखा सिंह,डॉ.अनिल त्रिपाठी,देवेन्द्र, कौशल, सर्वजीत सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।