DRDO में निकली भर्ती, बस आपके पास होनी चाहिए ये योग्यता

Education

DRDO Recruitment 2019 : रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) सरकारी नौकरी का मौका दे रहा है। ये भर्तियां ग्रेजुएट अप्रेंटिस और तकनीकि डिप्लोमा अप्रेंटिस के पदों पर होने जा रही हैं। इंजीनियरिंग में स्नातक और डिप्लोमा करने वाले युवाओं के लिए यह अच्छा मौका है। इन पदों पर नौकरी पाने के लिए उम्मीदवार 20 नवंबर, 2019 (शाम 5:30 बजे तक) आवेदन कर सकते हैं।
पदों का विवरण :
पदों का नाम : पदों की संख्या : स्टाइपेंड
ग्रेजुएट अपरेंटिस 60 9000 रुपये
तकनीकी डिप्लोमा अपरेंटिस 56 8000 रुपये
आयु सीमा :
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 27, 30, 32 वर्ष तक अलग-अलग पदों के अनुसार निर्धारित की गई हैं।
महत्वपूर्ण तिथियां :
ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभिक तिथि : 01 नवंबर, 2019
ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि : 20 नवंबर, 2019 (शाम 5:30 बजे तक)

शैक्षिक योग्यता :
ग्रेजुएट अप्रेंटिस के लिए शैक्षिक योग्यता विभिन्न संकायों में बीई या बीटेक मांगी गई है। जबकि डिप्लोमा अप्रेंटिस के लिए इंजीनियरिंग के विभिन्न संकायों में डिप्लोमाधारक उम्मीदवारों की जरूरत है। शैक्षिक योग्यता से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आगे दी गई नोटिफिकेशन देखें।
आवेदन प्रक्रिया :
इन पदों पर आवेदन करने से पहले उम्मीदवार अधिसूचना जरूर पढ़ें। सभी जानकारी प्राप्त करने के बाद आवेदन प्रक्रिया पूरी करें। किसी तरह की गलती रह जाने पर आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किया जाएगा।