हथेली पर मौजूद ये रेखाएं आपको बनाती हैं धनवान

Business

अगर किसी व्यक्ति की हथेली में जहां बुध पर्वत या शनि पर्वत बना हुआ होता है वहां पर कोई तराजू का निशान बनने पर व्यक्ति को कभी भी पैसे की कमी महसूस नहीं होती। वह व्यक्ति अपने जीवन में खूब तरक्की और पैसा कमाता है। ऐसे लोगों की सामाजिक प्रतिष्ठा बहुत अच्छी रहती है।
हथेली पर शुक्र पर्वत का बहुत अधिक महत्व होता है। शुक्र पर्वत के अच्छा होने से व्यक्ति को सभी तरह की सुविधाएं और ऐशो-आराम मिलता है। अगर शुक्र पर्वत से निकलकर को कोई रेखा सीधे सूर्य पर्वत जा मिलती है तो बहुत शुभ और लकी मानी जाती है। ऐसे लोग राजयोग जैसा सुख प्राप्त करते हैं।
जब किसी की हथेली पर मणिबंध से निकलकर कोई रेखा एकदम स्पष्ट और सीध में शनि पर्वत पर जाकर मिलती हो वह व्यक्ति बहुत भाग्यशाली और सफल होता है। ऐसे लोग धनवान बनते हैं।
कुछ लोगों के ऊपर देवी लक्ष्मी हमेशा मेहरबान रहती हैं। ये ऐसे लोग होते हैं जिनकी हथेली पर अनामिका उंगली के पास से निकलकर कोई रेखा चंद्र पर्वत में जाकर मिलती हो। ये व्यक्ति बहुत ही भाग्यशाली और धनी होते हैं।
अगर मणिबंध जिसे भाग्य रेखा भी कहते हैं। वहां से कोई रेखा निकलते हुए शनि पर्वत पर जाने के अलावा बुध पर्वत से जाकर मिले तो यह निशाा बहुत ही भाग्यशाली लोगों के हथेलियों में होता है। ऐसे लोग सफल बिजनेस मैन बनते हैं और व्यापार से समाज में अपनी अच्छी प्रतिष्ठा बनाते है।