Skip to content
Tuesday, March 03, 2026
Arya TV

Arya TV

arya tv banner
  • International
  • National
  • UP
    • Agra Zone
    • Bareilly Zone
    • Gorakhpur Zone
    • Kanpur Zone
    • Meerut Zone
    • Prayagraj Zone
    • Varanasi Zone
  • Lucknow
  • Business
  • Entertainment
  • Technology
  • Education
  • Game
  • Health

कोका कोला ने पहली बार उतारा अपना शराब ब्रांड

# ## Business
2023-12-112023-12-11 Jai Kishan

(www.arya-tv.com) सॉफ्ट ड्रिंक बनाने वाली दुनिया की दिग्गज कंपनी कोका कोला (Coca Cola) ने भारत में पहली बार शराब सेगमेंट में एंट्री की है. कंपनी ने अपने शराब ब्रांड लेमन डू (Lemon Dou) को देश में बेचना शुरू भी कर दिया है. फिलहाल इसकी बिक्री गोवा और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में की जा रही है. इसकी 250 एमएल कैन की कीमत 230 रुपये रखी गई है.

कंपनी ने शराब बेचने की पुष्टि की 

कोका कोला इंडिया ने देश में शराब बेचने के फैसले की पुष्टि की है. कंपनी के प्रवक्ता ने इकोनॉमिक टाइम्स को जानकारी देते हुए बताया कि लेमन डू की पायलट टेस्टिंग की जा रही है. यह दुनिया के कई बाजारों में पहले से ही उपलब्ध है. अब हमने इसे इंडिया में भी लाने का फैसला किया है. फिलहाल इसको लेकर लोगों की राय जानी जा रही है. टेस्टिंग के नतीजे आने के बाद इसे पूरी तरह से उतारने पर विचार किया जाएगा.

क्या है लेमन डू 

लेमन डू एक तरह एक अलकोहल मिक्स है. इसे शोशु से बनाया जाता है. इसमें वोडका और ब्रांडी जैसा ही डिस्टिल्ड लिकर इस्तेमाल होता है. कोका कोला इंडिया के प्रवक्ता के अनुसार, इसे अलग जगहों पर बनाया जा रहा है. लेमन डू को बनाने के लिए हमारी सॉफ्ट ड्रिंक फैसिलिटी का इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है.

शराब मार्केट में उतर रहीं कोक-पेप्सी 

सॉफ्ट ड्रिंक मार्केट को पूरी तरह से कब्जाने के बाद अब ग्लोबल कंपनियों कोक और पेप्सी की नजर शराब सेगमेंट पर पड़ी है. दोनों कंपनियां एक-एक करके इस बाजार में उतर चुकी हैं. कोक ने लेमन डू प्रोडक्ट को इससे पहले जापान में भी उतारा था. पेप्सिको भी अमरीकी बाजार में माउंटेन ड्यू का अलकोहल वर्जन उतार चुकी है. इसे हार्ड माउंटेन ड्यू का नाम दिया गया है. यदि कोका कोला के लेमन डू को सफलता मिलती है तो इसे भारत में भी लाया जा सकता है. हाल ही में कोका कोला ने 3300 करोड़ रुपये के निवेश से गुजरात के साणंद में एक प्लांट लगाने का ऐलान भी किया था.

Tagged #cold drink ka business kaise karen #mountain dew best midcap companies in india factory me sting energy drink kaise banti hai flavored malt liquor how sting energy drink are made in factory information video in urdu interesting information in urdu iron man suit in real life malt liquor monopoly stock latest news sprite india sting energy drink sting energy drink kaise banti hai varun beverages pepsi vbl share fundamental analysis what is in a sprite soda?

Post navigation

शिवराज का कट गया पत्ता! विधायक दल की बैठक से पहले जानिए कौन बन रहा एमपी का सीएम, मिल गया हिंट
DJ बजाने के विवाद में उलझे बाराती-साराती, देखते ही देखते होने लगी फायरिंग, 3 को लगी गोलियां

Related Posts

अयोध्या में बड़ा संदेश: अफवाह फैलाने वालों पर सख्ती, शांति कमेटी ने की एकजुटता की अपील

2026-02-282026-02-28 Dr. Anil Tripathi

प्रधानमंत्री मोदी की बढ़ी पॉपुलैरिटी: इंस्टाग्राम पर 10 करोड़ फॉलोअर्स पार करने वाले बने दुनिया के पहले नेता

2026-02-282026-02-28 Dr. Anil Tripathi

नहीं थम रहा मांझे का कहर… मांझे की चपेट में आने से डॉक्टर और किशोरी घायल

2026-02-282026-02-28 Dr. Anil Tripathi

Latest News

  • 2 वर्षीय पत्रकारिता के डिग्री कोर्स M.A. IN JOURNALISM AND MASS COMMUNICATION (MJMC) में सीधे प्रवेश लखनऊ में

    2025-08-252025-08-25 Dr. Ajay Shukla
  • Journalism में admission लेना हो तो Lucknow के इस Media College में ही प्रवेश लें

    2023-07-032023-07-03 Dr. Ajay Shukla
  • डॉ. नवीन मिश्रा के सगाई समारोह में आत्मीयता और गरिमा का सुंदर संगम

    2026-03-02 Dr. Ajay Shukla
  • मंगलम् किसान ट्रस्ट ने होली पर गरीबों और बेसहारा लोगों के बीच बांटी खुशियां

    2026-03-022026-03-02 Dr. Ajay Shukla
  • ‘गांधी में आओ–भारत में जनगणना का डाक इतिहास’ विषय पर भव्य अभिलेख प्रदर्शनी एवं संगोष्ठी सम्पन्न

    2026-03-01 Dr. Ajay Shukla
  • अयोध्या में बड़ा संदेश: अफवाह फैलाने वालों पर सख्ती, शांति कमेटी ने की एकजुटता की अपील

    2026-02-282026-02-28 Dr. Anil Tripathi
  • प्रधानमंत्री मोदी की बढ़ी पॉपुलैरिटी: इंस्टाग्राम पर 10 करोड़ फॉलोअर्स पार करने वाले बने दुनिया के पहले नेता

    2026-02-282026-02-28 Dr. Anil Tripathi
  • नहीं थम रहा मांझे का कहर… मांझे की चपेट में आने से डॉक्टर और किशोरी घायल

    2026-02-282026-02-28 Dr. Anil Tripathi
  • बिजली बिल राहत योजना में जबरदस्त सफलता: 47 लाख से ज्यादा उपभोक्ताओं ने लिया लाभ, 8,783 करोड़ की राहत और 4,807 करोड़ का राजस्व प्राप्त

    2026-02-28 Dr. Anil Tripathi
  • Bareilly : कानपुर में पकड़ा गया मिलावटी पनीर बरेली सब्जी मंडी की दुकान से हुआ था सप्लाई

    2026-02-28 Dr. Anil Tripathi
  • भाजपा का एक गिरोह देश को चला रहा है : अखिलेश यादव

    2026-02-28 Dr. Anil Tripathi
  • भारतीय रेलवे का महिलाओं के लिए बड़ा कदम: रेल सफर होगा सुरक्षित-सुगम, 310 ट्रेनों में लगेंगी अत्याधुनिक महिला बोगियां

    2026-02-282026-02-28 Dr. Anil Tripathi
  • नो पार्किंग कार्रवाई पर उठे सवाल : बैंक-अस्पताल और स्कूलों के बाहर से भी उठाई जा रहीं गाड़ियां

    2026-02-27 Dr. Ajay Shukla
  • स्वास्थ्य सेवाओं में इंफ्रास्ट्रक्चर और मूलभूत सुविधाएं हों बेहतर : ब्रजेश पाठक

    2026-02-27 Dr. Ajay Shukla

About Arya-TV

Arya-TV Address:

Natkur, P.O. Chandrawal Bijnaur Chauraha
Lucknow – 226002
Uttar Pradesh (INDIA).
Email : aryatvup@gmail.com
Editor Arya-TV: +91 9504760000

UP Zone

  • Agra Zone
  • Bareilly Zone
  • Gorakhpur Zone
  • Kanpur Zone
  • Meerut Zone
  • Prayagraj Zone
  • Varanasi Zone

Quick Links

  • International
  • National
  • Lucknow
  • Business
  • Fashion/ Entertainment
  • Technology
  • Education
  • Game
  • Health /Sanitation
Arya TV All right reserved © 2016-2023
  • Developed By IT FLAIR