पुतिन ने मोदी और ‘मेक इन इंडिया’ की तारीफ की:कहा- इसका असर साफ नजर आ रहा

# ## International

(www.arya-tv.com) रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भारत और प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ की है। उन्होंने कहा है कि भारत एक ऐसा देश है जो कंपनियों को अपने देश में आकर काम करने के लिए बढ़ावा दे रहा है। पुतिन ने कहा, ‘ हमारे खास दोस्त PM नरेंद्र मोदी ने कई सालों पहले मेक इन इंडिया की शुरुआत की थी। आज भारत की अर्थव्यवस्था पर इसका असर साफ नजर आ रहा है।

रूसी मीडिया RT के मुताबिक पुतिन गुरुवार को मॉस्को में रशिया एजेंसी फॉर स्ट्रैटेजिक इनिशिएटिव्स (ASI) की तरफ आयोजित एक फोरम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने रूस में घरेलू प्रोडक्ट्स और ब्रैंड्स को बढ़ावा देने के लिए भारत का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा, ‘ ऐसे समय में जब पश्चिमी देश लगातार रूस के साथ व्यापार पर पाबंदी लगा रहे हैं, हमें भारत की तरह अपने देश की कंपनियों को बढ़ावा देते हुए उन्हें एक बेहतर मार्केट उपलब्ध करवाना चाहिए।

रूसी एम्बेसडर ने कहा था- भारत से रिश्ते और मजबूत हुए
हाल ही में भारत में मौजूद रूस के एम्बेसडर डेनिस एलिपोव ने कहा था कि रूस और भारत के बीच खास स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप है और ये समय के साथ और मजबूत हो रही है। कुछ समय से रूस को लेकर ग्लोबल लेवल बहुत से झूठ फैलाए जा रहे थे। भारत-रूस के रिश्तों को कई लोगों ने खराब करने की कोशिश की लेकिन हम पहले से और ज्यादा करीब आए हैं।

पुतिन ने पिछले साल कहा था- मोदी सच्चे देशभक्त
ये पहली बार नहीं है जब रूसी राष्ट्रपति ने PM मोदी की तारीफ की है। इससे पहले भी अक्टूबर में पुतिन ने मोदी को सच्चा देशभक्त बताया था। मॉस्को में वाल्डाई डिस्कशन क्लब की 19वीं एनुअल मीटिंग में उन्होंने कहा था कि मोदी के नेतृत्व में भारत ने विकास में जबरदस्त सफलता हासिल की है। भारत का फ्यूचर ग्रेट है। मेक इन इंडिया का उनका विचार इकोनॉमिक्स और एथिक्स दोनों में मायने रखता है