सी.एम.एस. इण्टर-कैम्पस एथलेटिक्स में संयुक्त चैम्पियन

Education
  • सी.एम.एस. इण्टर-कैम्पस एथलेटिक्स प्रतियोगिता में
    गोमती नगर (प्रथम एवं द्वितीय कैम्पस) संयुक्त चैम्पियन

(arya-tv)सिटी मोन्टेसरी स्कूल द्वारा इण्टर-कैम्पस एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन होमगार्ड मुख्यालय के मैदान पर किया गया, जिसमें सी.एम.एस. के सभी 18 कैम्पस के लगभग 250 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग कर अपनी चुस्ती-फुर्ती व दमखम का जोरदार प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता प्राइमरी वर्ग के छात्रों के लिए आयोजित की गई थी।

प्रतियोगिता में सी.एम.एस. गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) एवं गोमती नगर (द्वितीय कैम्पस) के बाल खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 16-16 अंक अर्जित किये और संयुक्त रूप से चैम्पियनशिप पर कब्जा जमाया। जहाँ एक ओर बालकों की 50मी, 100मी एवं 200मी दौड़ स्पर्धाओं में सी.एम.एस. राजेन्द्र नगर (तृतीय कैम्पस) के विनीत राजपूत प्रथम रहे तो वहीं दूसरी ओर बालिकाओं की 200मी दौड़ में गोमती नगर (द्वितीय कैम्पस) की समृद्धि यादव ने प्रथम स्थान अर्जित किया। इसी प्रकार, बालिकाओं की 50मी दौड़ में गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) की तरुषी चन्द्रा, बालकों की 25मी शटल दौड़ में गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) के आर्यन सिंह, बालिकाओं की 25मी शटल दौड़ में कानपुर रोड कैम्पस की दीक्षा यादव एवं बालिकाओं की 100 मी दौड़ में राजेन्द्र नगर (प्रथम कैम्पस) की अग्रिमा भटनागर ने प्रथम स्थान अर्जित किया।