भोजपुरी गाने में हरियाणवी तड़का:‘52 गज का दामन’ की सिंगर के साथ गाया ‘जिंदगी’ सॉन्ग

# ## Fashion/ Entertainment

(www.arya-tv.com)भोजपुरी गानों का ट्रेंड इन दिनों तेजी से बदल रहा है। भोजपुरी के गायक हिंदी गाना गा रहे हैं। जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं। इसी बीच भोजपुरी सिंगर और एक्टर पवन सिंह का नया गाना ‘जिंदगी’ रिलीज हुआ है। इसमें पवन सिंह ने हरियाणवी गायिका रेणुका पंवार के साथ गाना गया है। जो पिछले तीन सप्ताह से यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है। वीडियो को अब तक 1 करोड़ 68 लाख से ज्यादा बार लोगों ने देखा है।

 जिंदगी एक खूबसूरत रोमांटिक गाना है

जिंदगी’ सॉग में पवन सिंह के साथ हरियाणा की फेमस गायिका रेणुका पंवार ने गाया है। जिंदगी एक खूबसूरत रोमांटिक गाना है। इसमें पवन सिंह प्यार में बदलते नजर आ रहे हैं। गाने को VYRL भोजपुरी यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इसका वीडियो गोवा के लोकेशन में शूट किया गया है। इस वीडियो एलबम के डायरेक्टर एडिटर दीपेश गोयल हैं। वहीं गाने को पिंकू बाबा ने लिखा है। गाना भोजपुरी – हिंदी का मिलाजुला वर्जन है।

इन दिनों हिंदी और भोजपुरी मिक्स गाने का ट्रेंड खूब तेज

भोजपुरी में इन दिनों हिंदी और भोजपुरी मिक्स गाने का ट्रेंड खूब तेज है। इससे पहले भी पवन सिंह ने ऐसे कई गाने गाए हैं। इसमें पायल देव के साथ गाया हुआ गाना ‘बारिश’ को लोगों ने खूब पसंद किया। बारिश सॉग यूट्यूब पर 6 करोड़ से ज्यादा बार लोगों ने देखा है। पवन सिंह के ‘तुमसा कोई प्यारा’ गाने को भी लोगों ने खूब पसंद किया। इसका यूट्यूब पर 5 करोड़ से अधिक व्यूज है।

खेकड़ा कस्बा में पली पढ़ीं रेणुका पंवार हरियाणवी सिंगर है

उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के खेकड़ा कस्बा में पली पढ़ीं रेणुका पंवार हरियाणवी सिंगर है। रेणुका के ‘52 गज का दामन’ गाने को यूट्यूब पर 1.2 बीलियन यानी 120 करोड़ बार लोगों ने देखा है। 19 साल की रेणुका पंवान के सोशल मीडियो पर लाखों फैन है। पवन सिंह के साथ रेणुका का आने के बाद लोग इसे काफी पसंद कर रहे हैं।