आर्यकुल में मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस

## Lucknow

Lucknow. कोरोना संकट के बीच बिजनौर स्थित आर्यकुल ग्रुप आॅफ कॉलेजज लखनऊ में ​शुक्रवार को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। इस अवसर पर कॉलेज के प्रबंध निदेशक द्वारा कई पौधे लगाए गए। मौके पर कॉलेज के रजिस्ट्रार स्वदेश तिवारी, एचआर नेहा वर्मा समेत कई लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान आर्य टीवी से बातचीत में आर्यकुल के प्रबंध निदेशक सशक्त सिंह ने कहा कि आज विश्व पर्यावरण दिवस है। इस दिन हम अपने पर्यावरण से संबंधित मुद्दों से जागरुक होते हैं। पेड़ पौधे हमारे जीवन में क्या योगदान रखते हैं, इनकी क्या भूमिका है और कैसे हम इन्हें सं​रक्षित करें इस पर विचार विमर्श किया जाता है।

श्री सिंह ने आगे कहा कि हमें बच्चों का ध्यान इस ओर आकर्शित कराने की जरूरत है। ताकि भविष्य में वह इस अभियान में अहम भूमिका निभा सकें। आधुनिकीकरण के इस दौर में वनों की कटाई, तकनीकी विकास, ग्लोबल वार्मिंग, प्रदूषण आदि से हमारा स्वस्थ पर्यावरण बदहाल होता जा रहा है। यह चिंता का विषय है। यह न सिर्फ पशु पक्षियों बल्कि इंसानों को भी प्रभावित कर रहा है। हमें इस वातावरण को संतुलित रखना है इसके लिए पौधे लगाने होंगे। यह हम सब का कर्तव्य बनता है।

आपको बता दें कि 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। हर वर्ष World Environment Day की थीम तय की जाती है और पूरी दुनिया में उसी आधार पर कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इस बार की थीम है ‘समय और प्रकृति’।