केंद्रीय कारागार में बंद महिलाओं के बच्चों को दिए गए ऊनी वस्त्र

Prayagraj Zone

प्रयागराज(www.arya-tv.com) समाजसेवियों की ओर से केंद्रीय कारागार में बंद महिला बंदियों के साथ रह रहे अबोध बच्चों को गर्म कपड़े वितरित किए गए, जिसे पाकर बच्चों के चेहरे खिल गए।

उन्हें खाने-पीने की भी सामग्री दी गई। आयुर्वेदाचार्य एवं सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. बीके कश्यप, आबकारी निरीक्षक प्रियंका मिश्रा, नवोदय संस्थान की पूजा, कल्पना, राजुल शर्मा, अवधेश निषाद ने जेल प्रशासन से मिलकर इसके लिए स्‍वीकृति लिया था।

समाजसेवियों ने महिला बैरक में स्टाल लगाकर महिलाओं से रूबरू हुए और उनकी समस्याओं को सुनें महिला बैरक में रहने वाले 11 अवैध अबोध बच्चों को ऊनी वस्त्र और खाने पीने के सामान वितरित किए।

डॉक्‍टर कश्यप ने बताया कि कारागार प्रशासन द्वारा हमें यह बताया गया कि, कारागार में निरूद्ध महिला बंदियों के बच्चे बढ़ती हुई ठंड के कारण परेशान हैं। साथ ही अस्वस्थ भी हो रहे हैं।

इन बच्चों को ऊनी वस्त्रों की नितांत आवश्यकता है, इसी सूचना के आधार पर हम लोगों ने इन बच्चों को वस्त्रादि वितरित करने का निश्चय किया। उनका कहना है कि जन सेवा करना सबसे पुण्य कार्य है। जरूरतमंदों की सेवा के लिए हमेशा लोगों को तत्पर रहना चाहिए।