प्रमिका ने प्रेमी को किसमें बनवाया बंधक क्या है कारण

Meerut Zone

मेरठ (www.arya-tv.com)। नशा मुक्ति केंद्र की आड़ में रिठानी और भूडबराल में लोगों को अगवा कर मोटी रकम वसूली जा रही थी। महिला ने अपने प्रेमी की संपत्ति कब्जाने के लिए उसे नशा मुक्ति केंद्र में बंधक बनवा दिया। एएसपी कृष्ण विश्नोई ने पर्दाफाश कर नशा मुक्ति केंद्र के संचालक और महिला को जेल भेज दिया था। अभी तक पुलिस महिला भाजपा नेता को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। भूडबराल के नशा मुक्ति केंद्र में बंधक बनाकर ढाई लाख की रकम वसूली भी जा चुकी है। मूलरूप से रिठानी के रहने वाले कुलदीप कुमार हाल में रेलवे रोड के रानी मिल के समीप किराए के मकान में रहते हैं। कुलदीप का रिठानी की रहने वाली अनीता से प्रेम प्रसंग हो गया।

अनीता बतौर पत्नी की तरह लिव इन में कुलदीप के साथ रहने लगी। एएसपी कृष्ण विश्नोई के मुताबिक, अनीता की नजर कुलदीप के रिठानी वाले मकान पर कब्जा करने की थी। सेटिंग से अनीता ने पहले नगर निगम में कुलदीप का नाम कटवाकर अपना नाम अंकित करा दिया। फिर अपने नाम से हाउस टेक्स जमा करना शुरू कर दिया। उसके बाद कुलदीप की तहरीर पर अनीता भाजपा नेता आरती, सोनू, जोनी और पहलवान के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ। पुलिस ने अनीता और अंकुर को जेल भेज दिया। उसके बाद अभी तक भाजपा नेत्री आरती को पुलिस पकड़ नहीं पाई है। एएसपी कृष्ण विश्नोई ने बताया कि सभी आरोपितों की धरपकड़ की जा रही है।