ये बुलडोजर देश के संविधान पर चल रहा है, गरीबों को बनाया जा रहा है टार्गेट: राहुल गांधी

National

(www.arya-tv.com) राजधानी दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में आज सुबह से हिंसा के बाद नॉर्थ एमसीडी ने यहां अवैध निर्माणों के खिलाफ करनी चाही लेकिन कोर्ट के आदेश के बाद रोक दिया गया। जहांगीरपुरी में बुल्डोजर की घटना पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर विरोध जताया है।

राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में लिखा कि यह बुलडोजर जहांगीरपुर में नहीं चला है। दरअसल यह बुलडोजर देश के संविधान पर चल रहा है। इसका उद्देश्य देश के गरीब अल्पसंख्यकों को टार्गेट करना है। बीजेपी को अपने दिल में दबी घृणा पर भी बुलडोजर चलाना चाहिय।

जानकारी के लिए बता दें, कि आज यानी बुधवार को MCD ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ जहांगीरपुर में बुलडोजर चलाया है। जिस वजह से इन अवैध निर्माण में रहने वाले लोगों में अफरा-तफरी मच गई। आनन फानन में लोगों ने घरों को खाली करना शुरू कर दिया। टेंशन के बीच बुलडोजर चलाने की अवैध कार्रवाई शुरू हुई। आधे घंटे बाद सुप्रीम कोर्ट ने स्टे लगाया तो लोगों ने राहत की सांस ली। इसके बाद भी एमसीडी ने कार्रवाई जारी रखी, जिसे लेकर लोगों में गुस्सा दिखा।