होटल में ठहरे व्यापारी की वेटर ने हत्या कर लूट लिए थे रुपए, STF ने​ किया अरेस्ट

# ## Gorakhpur Zone

(www.arya-tv.com) महाराष्ट्र में हत्या कर फरार आरोपी गोरखपुर में छिपा था। वह होटल में ठहरे एक व्यापारी की हत्या का फरार चल रहा था। आरोपी के खिलाफ महराष्ट्र मुबंई के ठाणे में हत्या का केस दर्ज है। उसकी महराष्ट्र पुलिस को काफी दिनों से तलाश थी।

महाराष्ट्र पुलिस की सूचना पर गोरखपुर STF ने उसे यूनिवर्सिटी चौराहे के पास से अरेस्ट कर लिया। उसके पास से STF ने दो मोबाइल फोन और 600 रुपए भी बरामद किए हैं। STF ने आरोपी को कैंट थाने में दाखिल कर दिया। अब महाराष्ट्र पुलिस उसे वारंट बी पर ले जाएगी। आरोपी की पहचान महराजगंज ठूठीबारी, गड़ौरा के रहने वाले राजन शर्मा के रुप में हुई।

होटल में वेटर का काम करता था राजन
STF इंस्पेक्टर सत्यप्रकाश सिंह ने बताया, आरोपी राजन शर्मा मुबंई के थाणे में स्थित होटल प्रिंस रेजीडेंसी में वेटर का काम करता था। कुछ महीनों पहले इसी होटल के रूम नंबर 303 में गुजरात राजकोर्ट के नवयुग चौक के रहने वाले काराभाई रामभाई ठहरे हुए थे। हाउस कीपिंग के काम से राजन अक्सर उनके कमरे में जाता था। इस बीच उसने काराभाई रामभाई के रुपयों से भरा बैग देख लिया।

रुपयों के लालच में कर दी हत्या
तभी से वह लालच में आ गया। उसकी नियत काराभाई रामभाई के रुपयों पर खराब हो गई। लालच में आकर मौका पाते ही उसने व्यापारी काराभाई रामभाई की हत्या कर दी और रुपयों से भरा बैग लेकर फरार हो गया। हालांकि, पुलिस की जांच के दौरान हत्या का राज खुल गया। थाणे की पुलिस राजन के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर उसकी तलाश में जुटी थी। इस बीच उसकी लोकेशन गोरखपुर मिली। महाराष्ट्र पुलिस ने राजन की गिरफ्तारी के लिए गोरखपुर STF से मदद मांगी। जिसके बाद STF ने उसे दबोच लिया।