यूपी : अभ्युदय कोचिंग में 20 घंटे में 97 हजार हुआ पंजीकरण, जानें क्या है पूरा मामला

Lucknow

(www.arya-tv.com) सिविल सेवा, नीट, जेईई समेत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अभ्युदय कोचिंग को लेकर युवाओं ने उत्साह दिखाया है। अभ्युदय पोर्टल चालू होने के महज 20 घंटे के भीतर 97 हजार से अधिक विद्यार्थियों ने पंजीयन करा लिया है। कोचिंग की शुरुआत वसंत पंचमी से होगी।

अभ्युदय के क्रियान्वयन के लिए गठित राज्य स्तरीय समिति के सदस्य लखनऊ के मंडलायुक्त रंजन कुमार ने बताया कि बुधवार रात 11 बजे अभ्युदय का पोर्टल लाइव हुआ। बृहस्पतिवार शाम सात बजे तक 10.51 लाख बार वेबसाइट विजिट की गई। अलग-अलग परीक्षाओं के लिए 97,549 अभ्यर्थियों का पंजीकरण हो चुका है। इनमें से करीब 46 हजार युवाओं ने सिविल सेवा परीक्षाओं के लिए पंजीयन कराया है।

इन विद्यार्थियों ने किया पंजीकरण

सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा  –    40120
सिविल सेवा मुख्य परीक्षा      –   5833
सिविल सेवा साक्षात्कार         –   965
एनडीए प्रवेश परीक्षा               – 4106
सीडीएस                                –  2565
जेईई                                     –  2566
नीट                                      –  5644
अन्य                                    –  44268