भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्‌डा के दौरे का आखरी दिन आज

UP

(www.arya-tv.com) भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा लखनऊ के दो दिवसीय दौरे का आज आखिरी दिन हैं। शुक्रवार सुबह विश्व संवाद केंद्र में आरएसएस के पदाधिकारियों के साथ जेपी नड्डा ने मुलाकात की। इस दौरान सरकार और संगठन के बीच हुए कार्यों और अन्य मुद्दों पर संघ के पदाधिकारियों के साथ वार्ता भी हुई। 45 मिनट के कार्यक्रम के दौरान जेपी नड्डा के साथ राष्ट्रीय महामंत्री बीएल संतोष समेत अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शुक्रवार को गोमती नगर विस्तार मैं भूत सम्मेलन में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। इसके पहले ग्रामीण मंडल के पदाधिकारियों के साथ चिनहट ग्रामीण में वार्ता का कार्यक्रम है। दोपहर 12.30 बजे नड्डा प्रदेश भाजपा कार्यालय, लखनऊ में अवध एवं कानपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय पदाधिकारियों एवं जिलाध्यक्षों के साथ बैठक करेंगे।

अवध क्षेत्र और कानपुर क्षेत्र के सांसद और विधायकों के साथ बैठक -3 पार्टी कार्यालय पर ही होंगी। इसके बाद सोशल मीडिया वालंटियर्स के साथ बैठक 4 बजे प्रदेश कार्यालय में बैठक और फिर 5:30 पर नागरिक प्रबुद्ध सम्मेलन को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में सम्बोधित करने के बाद दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

पहले दिन योगी सरकार मंत्रिमंडल के कामकाज को परखा
यूपी के दो दिन के दौरे पर पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्ड़ा ने पहले दिन योगी सरकार के मंत्रियों की बैठक ली। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने इस बैठक में सरकार के कामकाज को परखा और मंत्रियों के रिपोर्ट कार्ड़ पर भी चर्चा की। नड्ड़ा की मंत्रियों के साथ बैठक के बाद बदलाव के संकेत मिले हैं। देरी से लखनऊ पहुंचने पर उनकी पहली दो बैठकें संगठन के दूसरे पदाधिकारियों ने ली।

इस बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष‚ यूपी भाजपा के प्रभारी राधा मोहन सिंह‚ सीएम योगी आदित्यनाथ‚ डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य‚ उप मुख्यमंत्री ड़ा. दिनेश शर्मा‚ यूपी भाजपा के अध्यक्ष स्वतंत्र देव‚ महामंत्री संगठन सुनील बंसल सहित योगी मंत्रिमण्ड़ल के सभी कैबिनेट‚ राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार व राज्यमंत्री शामिल हुए। करीब 45 मिनट से ज्यादा चली इस बैठक में यूपी में हाल में होने वाले पंचायत चुनाव में लगे मंत्रियों से भी उन्होंने तैयारियों को लेकर पूछा। इसके साथ ही 2022 की रणनीति की विस्तार से चर्चा की गयी।

संगठन के लिहाज से नड्‌डा का दौरा अहम
नड्ड़ा का यूपी दौरा सांगठनिक लिहाज से बेहद अहम है। राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद वह राज्यों के प्रवास पर हैं और यूपी का दौरा भी इसी का हिस्सा है। भारतीय जनता पार्टी की यूपी में सरकार को बने पौने चार वर्ष हो चुके हैं और अगले वर्ष विधानसभा के चुनाव होने हैं‚ लिहाज सरकार व संगठन कदमताल कर केन्द्र की मोदी सरकार की नीतियों को गांव स्तर पर पहुंचाने के लिए आगामी योजना व रचना को लेकर बात की गयी। नड्ड़ा ने देर रात भाजपा की कोर कमेटी के साथ बैठक की गई थी।