भाजपा विधायक और किसान मार्चा के पदधिकारी के बीच जुबानी जंग, प्रदेश इकाई ने गंभीरता से लिया

Meerut Zone UP

मेरठ।(www.arya-tv.com) भाजपा विधायक संगीत सोम और भाजपा किसान मोर्चा के पदाधिकारी अजय भराला के बीच छिड़ी जुबानी जंग को प्रदेश इकाई ने गंभीरता से लिया है। प्रदेश अनुशासन समिति हरकत में आ गई है। पूरे प्रकरण की जानकारी क्षेत्रीय इकाई और जिला इकाई से भी तलब की गई है। गत दिनों भाजपा विधायक संगीत सोम की एक ऑडियो वायरल हुई थी, जिसमें उन्होंने श्रमिक कल्याण परिषद के चेयरमैन सुनील भराला के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इसके बाद भराला ने पलटवार करते हुए सोम को सपा की। मानसिकता का नेता बताया था।

विधायक की ऑडियो को सपा के नेताओं ने तूल देकर वायरल कर दिया। प्रदेश सरकार पर भी हला बोला। इसी बीच, सुनील भराला के भाई अजय भराला की एक ऑडियो ने पार्टी में सनसनी मचा दी। उन्होंने विधायक संगीत सोम पर कई संगीन आरोप लगाए। कई आपत्तिजनक बातें भी कही। इससे पहले भी सोम और भराला कई बार विवादों में रहे हैं। उधर, लॉकडाउन के दौरान भी भाजपाइयों में ऑडियो वायरल करने की कबड्डी खूब खेली गई। अब विधायक का नाम सामने आने के बाद पार्टी हरकत में आ गयी है। बताया जा रहा है कि प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्विनी त्यागी से बात कर रिपोर्ट मांगा है।

अश्विनी त्यागी ने दोनों नेताओं से बात कर उन्हें तलब किया है। उधर, केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान सोमवार को अचानक विधायक संगीत सोम के कैंट स्थिति आवास पहुंच गए, जहां इस विवाद में उनके हस्तक्षेप का कयास लगाया जा रहा है। हालांकि बताया गया कि वो गन्ना समितियों के चुनावों के लिए विधायक समेत अन्य से मिलने आये थे।